रिलीज हुआ प्रियंका की फिल्म 'We Can Be Heroes' का ट्रेलर
रिलीज हुआ प्रियंका की फिल्म 'We Can Be Heroes' का ट्रेलर
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'We Can Be Heroes' में दिखाई देने वाली हैं। यह उनकी हॉलीवुड फिल्म में है और अब इस फिल्म का दमदार ट्रेलर आ गया है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार अदाकारी से सभी को दीवाना बनाने वाली प्रियंका की फिल्म 'We Can Be Heroes' का ट्रेलर काफी बेहतरीन है।

 

आप देख सकते हैं इसमें उनका लुक दिल को छू लेने वाला है। वैसे प्रियंका ने खुद इस फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर दिया है जो बेहतरीन है। वैसे 'We Can Be Heroes' एक सुपर नेचुरल फिल्म है जिसमें प्रियंका Christian Slater, Sung Kang, Pedro Pascal, Boyd Holbrook और Haley Reinhart के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। जी दरअसल इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर रोबर्ट रोड्रिग्स ने प्रोड्यूस किया है और यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'द एडवेंचर्स ऑफ शार्कबॉय एंड लावागर्ल' का सीक्वल है।

वैसे प्रियंका के बारे में बात करें तो वह फिल्म 'बेवॉच' में विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आईं थीं और अब वह इस फिल्म में भी नेगेटिव रोल में दिखाई देने वाली हैं। वैसे यह फिल्म 1 जनवरी, 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह ट्रेंड में भी आ चुका है। इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और लोग प्रियंका की तारीफ़ करते नहीं तक रहे हैं।

KCR की बेटी बोलीं- 'हैदराबाद ने भाजपा को रोकने का रास्ता दिखाया है'

बैठक से पहले बोले किसान - तीनों कानूनों को वापस ले सरकार, इससे कम कुछ भी बर्दाश्त नहीं

इंदौर- गुवाहाटी किसान ट्रेन आज से सप्ताह में दो बार चलेगी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -