नही लड़ेगी आम आदमी पार्टी 2019 के चुनाव में: केजरीवाल
नही लड़ेगी आम आदमी पार्टी 2019 के चुनाव में: केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली: एक चुनाव बीता भी नही कि अगले चुनाव की चर्चा शुरु हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उनकी पार्टी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नही लड़ेगी। केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वो चुनाव के पीछे न भागे। हो सकता है कि पार्टी को पंजाब में दिल्ली की तरह मौका मिल जाए।  

आप की नेशनल कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे नेता ने कहा कि हम यहां ताकत की राजनीति नही कर रहे। लोग मुझसे पूछ रहे कि क्या आप पार्टी 2019 के चुनावी रेस में है, तो मेरा जवाब है हम किसी भी रेस में नही है। दिल्ली में हमारी ऐतिहासिक जीत हुई थी। इसके बाद हम कड़ी मेहनत और इमानदारी से काम करते रहेंगे।

इस नेशनल मीटिंग में उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष चुनेगी। केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी ऐसी पहली पार्टी है जिसने अपने मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि शुरुआत में हमारे दो लक्ष्य थे भ्रष्टाचार से लड़ना व लोकपाल बनाना।

मैं चुनौती के साथ कह सकता हूँ कि पिछले 10 महीने में हमने जितना काम किया है, उतना शीला सरकार ने पिछले 15 वर्षों मे नही किया था।केंद्र सरकार को लपेटे में लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम देख रहे है कि सरकार कैसे भ्रष्टाचार के मामलों को दबा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -