जारी हुआ पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, फिर लड़कियों ने मारी बाजी
जारी हुआ पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, फिर लड़कियों ने मारी बाजी
Share:

पश्चिम बंगाल माध्यमिक कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे 2022 आज, 03 जून 2022 को जारी हो गए हैं। इस वर्ष, कुल 86.60 फीसदी विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की है। परीक्षा में 693 नंबरों के साथ अर्नब घोरई तथा रौनक मंडल टॉपर बने हैं। WBBSE ने वर्ष 2022 में 7 से 16 मार्च तक सिंगल शिफ्ट में WB माध्यमिक परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें तकरीबन 10 लाख विद्यार्थियों ने पश्चिम बंगाल कक्षा 10 माध्यमिक परीक्षा 2022 दी थी। 

वही इस परीक्षा में 8 लाख 89 हजार विद्यार्थी पास हुए हैं। पश्निम बंगाल बोर्ड परीक्षा में 88.59 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। वहीं 85 फीसदी छात्र पास हुए हैं। लड़कियों ने इस परीक्षा में बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एग्जाम टॉपर्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। वेस्ट बंगाल माध्यमिक परीक्षा में दो छात्रों ने टॉप किया है। बांकुड़ा के रामहरिपुर रामकृष्ण मिशन हाई स्कूल के अर्नव घड़ोई तथा बर्दमान सिएमएस स्कूल के रौनक मंडल ने संयुक्त तौर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।

ऐसे देखें WB 10वीं का रिजल्ट 2022:-
1. रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल wbresults.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर उपस्थित WBBSE 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्किल करें।
3. उसके बाद अपना रोल नंबर या रोल कोड दर्ज करें।
4. स्क्रीन पर आपका परिणाम होगा, अपना स्कोर देखें और भविष्य के लिए डाउनलोड करें।

तमिलनाडु सरकार ने भारतियर यूनिवर्सिटी के लिए किया पांच सदस्यों को नामित

FAO किसकी एजेंसी है?

Buxwaha forest भारत में कहाँ स्थित है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -