भयंकर गर्मी के बीच पानी की किल्लत! आज से 3 दिन तक इन जगहों पर बाधित रहेगी जलापूर्ति
भयंकर गर्मी के बीच पानी की किल्लत! आज से 3 दिन तक इन जगहों पर बाधित रहेगी जलापूर्ति
Share:

भोपाल: गर्मी ने पहले ही देश के कई राज्यों में अपना कहर बरपाया हुआ है इस बीच मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है जिसमे राजधानी भोपाल की कई कॉलोनियों में बृहस्पतिवार से 3 दिन तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इसकी वजह कोलार जल प्रदाय परियोजना की मेन लाइन में मरम्मत का कार्य किया जाना है। नगर निगम ने प्रभावित इलाकों में टैंकर तथा अन्य दूसरे स्रोतों से पानी आपूर्ति का इंतजाम किया है।  
 
वही भोपाल शहर की लगभग 60 फीसदी आबादी को आज से पानी सप्लाई नहीं होगी। इन्हें टैंकर से पानी सप्लाई होगा। इसके लिए नगर निगम ने 50 से अधिक टैंकर लगाए है। इसके अतिरिक्त लोगों को भी पानी स्टोर करने तथा आवश्यकता के मुताबिक ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। 

इन कॉलोनी में नहीं आएगा पानी:-
संजय काम्प्लेक्स, शाहपुरा, गुलमोहर, त्रिलंगा, ई 7 एक्सटेंशन, गौरा गांव, विशनखेड़ी, सेवनिया गोड, लिबड़, शाहपुरा छावनी, इस्लामपुरा, नदीम रोड, लखेरापुरा, अरेरा कॉलोनी (ई-1 से ई-5) रेलवे कॉलोनी हबीबगंज, गिन्नौरी, मोती मस्जिद, वहीदिया टंकी, निशातपुरा, पिंजोमल टैंक,  बाल विहार, काजी कैम्प, नेहरू नगर, वैशाली नगर, कोटरा शासकीय आवास, बघीरा अपार्टमेंट, साउथ टी टी नगर, 228 क्वाटर्स, अंबेडकर नगर, सरस्वती नगर, 25वीं बटालियन, गीतांजलि कॉम्लेक्स, 1100 क्वाटर्स, जनता क्वाटर, मीरा नगर, चार इमली, पंचशील नगर, प्लेटिनम प्लाजा, शास्त्री नगर, जवाहर चौक, जवाहर बाल उद्यान, के क्षेत्र सम्मिलित है। 

MP में बढ़ती जा रही हिंसा! खरगोन, सेंधवा के बाद अब राजगढ़ में पथराव-आगजनी, घरों में लगाई आग

राजद्रोह कानून के तहत MP में 2 साल में दर्ज हुए 10 मामले, क्या अब छूट जाएंगे आरोपी?

प्रेमी के साथ भागी दो बच्चों की माँ, परेशान पति ने उठाया ये कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -