नहीं हो जल संपदा तो होगी बड़ी विपदा
नहीं हो जल संपदा तो होगी बड़ी विपदा
Share:

इस धरती के सत्तर प्रतिशत भाग पर जल की उपस्थिति है। जल यह बेहद आवश्यक तत्व है। यदि जल न हो तो जीवन की अवधारणा नहीं की जा सकती है।

मध्यप्रदेश के एक धार्मिक शहर उज्जैन में तो जल के महत्व पर ही एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। भरी नदियों, समुद्रों, सागरों, सरोवरों आदि में मौजूद जल हमारी संस्कृतियों का पोषक होता है। यह हमारी पद्धतियों को भी विकसित करता है। जल हमारे जीवन के हर क्षेत्र में कार्य में लिया जाता है, चाहे वह इंडस्ट्री हो या फिर हर दिन के उपयोग में आने वाले कार्य जल की आवश्यकता हमें होती ही है। जल हमारे जीवन का अभिन्न भाग है लेकिन बड़े स्तर पर जल को लेकर कई तरह के विवाद हैं। कई देशों के बीच जलसंधियों, बांधों के निर्माण को लेकर विवाद और सहमति है तो वहीं राज्य भी जल आपूर्ति को लेकर आपस में विवाद करतेे रहते हैं। ऐसे में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की जल आपूर्ति को पूर्ण करने वाले महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर विवाद भी चर्चाओं में बना हुआ है।

दरअसल ये राज्य अपने-अपने क्षेत्र में जल की उपलब्ध्ता और उसकी आवश्यकता को लेकर आपस में विवाद कर रहे हैं। पंजाब का कहना है कि वह किसी अन्य राज्य को अपने क्षेत्र का पानी सप्लाय नहीं कर सकता है तो दिल्ली यमुना और सतलुज को लेकर चलाए जाने वाले प्रोजेक्ट्स पर आपत्ती लेता है। दिल्ली की वाॅटर सप्लाय यूं भी हरियाणा की मुनक नहर से भी पूरी होती है। जिसके कारण दिल्ली हरियाणा पर वाॅटर सप्लाय को लेकर आश्रित है।

यमुना की बात करें तो इसमें प्रदूषण दूर करने की बात कही जाती है। कहा जाता है कि यमुना का जल बहुत प्रदूषित है। अर्थात् जो जल दिल्ली के पास है वह भी प्रदूषित है, ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर जल को विभिन्न राज्यों के लिए उपयोगी और प्रदूषण मुक्त कैसे बनाया जाए। यह हाल केवल दिल्ली, पंजाब या हरियाणा का नहीं है, कई राज्य ऐसे हैं जहां बारिश के मौसम में लबालब हो जाती हैं लेकिन गर्मी का मौसम आते ही वह सूखने लगती हैं।

कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां वाॅटर सप्लाय को लेकर जद्दोजहद होने लगती है। ऐसे में पर्याप्त जल प्रबंधन और जल को सहेजने की आवश्यकता महसूस होती है। हालांकि इस दिशा में कार्य भी किए गए हैं लेकिन बढ़ती आबादी के लिहाज से ये नाकाफी नज़र आते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -