कम हुआ हथनीकुंड बैराज जलस्तर, दिल्ली में संभावित बाढ़ का खतरा टला !
कम हुआ हथनीकुंड बैराज जलस्तर, दिल्ली में संभावित बाढ़ का खतरा टला !
Share:

यमुनानगर: हरियाणा के हथनीकुंड बैराज में पानी का स्तर कम हो गया है। यहां यमुना नदी ख़तरे के निशान से नीचे आ गई है। मंगलवार सुबह 8 बजे हथनीकुंड बैराज पर महज़ 50 हजार क्यूसिक पानी ही शेष है। इसलिए अब ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली में संभावित बाढ़ का खतरा टल गया है। क्योंकि हथिनीकुंड से पानी छोड़े जाने के बाद से ही दिल्ली में यमुना नदी चेतावनी चिन्ह से ऊपर बह रही थी।

उल्लेखनीय है कि हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली वासियों की समस्या बढ़ गई थी। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के स्तर 204।5 मीटर से बढ़कर 205।94 मीटर पहुंच गया था। फिलहाल एहतियात के तौर पर यमुना ब्रिज से ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। सोमवार शाम तक बाढ़ की आशंका के चलते 10 हजार लोगों को निचले इलाके से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

दिल्ली में बाढ़ से लोगों को अधिक नुकसान न हो इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। हालांकि, अब दिल्ली वालों ने राहत की सांस ली हैं, क्योंकि यमुना नदी का जलस्तर धीरे धीरे कम हो रहा है और राजधानी में संभावित बाढ़ का खतरा टलता नज़र आ रहा है, लेकिन अब भी दिल्ली में अधिकारीयों को किसी भी स्थिति से निपटने से तैयार रहने के लिए कहा गया है।

अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए प्रदेशव्यापी अभियान का आगाज करेंगी वित्त मंत्री

2008 से भी बड़ी मंदी आने की आहट

रियल इस्टेट सेक्टर का बुरा हाल, नहीं मिल रहे खरीदार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -