धर्मेंद्र के जन्मदिन पर आज देंखे उनकी ये बेहतरीन फ़िल्में
धर्मेंद्र के जन्मदिन पर आज देंखे उनकी ये बेहतरीन फ़िल्में
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने वाले मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र आज अपना जन्मदिन मना रहे है। 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने करियर का आरम्भ करने वाले इस कलाकार को फ़िल्म्फरे अवार्ड से भी नवाजा गया। हमारे लिए उनकी मूवीज में से 10 जबरदस्त फिल्मो को चुनना बहुत कठिन था। फिर भी हम ने अपनी समझ से उनकी इन 5 जबरदस्त फिल्मो को चुना है...

1- शोले (1975):-
वैसे तो इस मूवी की कहानी से हिंदुस्तान का बच्चा-बच्चा वाक़िफ है। फिर भी आप को एक बार फिर से बता देते है की मूवी की स्टोरी ठाकुर बलदेव सिंह के इर्द गिर्द घूमती है। 

2- सत्यकाम 1969: 
1969 में आयी यह फिल्म बंगाली उपन्यास पर आधारित है। इसकी स्टोरी एक ऐसे शख्स के इर्द गिर्द घूमती है। जिसके दादा ने उसे केवल सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया था। इस फिल्म में मुख्य रोल में धर्मेंद्र, शर्मीला टैगोर और संजीव कुमार है। 

3- यादो  की बारात 1973:-
तीन भाई अपने पिता के क़त्ल के पश्चात् अलग हो जाते हैं। बहुत वक़्त के पश्चात् उन्हें अपने पिता का बदला लेने की चाह उन्हें एक गाने के माध्यम से मिलवाती है जो उन्होंने बचपन में याद किया था। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ ज़ीनत अमन और विवेक अरोरा मुख्य किरदार में है। फिल्म को निर्देशन नासिर हुसैन ने किया था।

4- मेरा गांव मेरा देश 1971:-
अजित ने अपने गांव को डाकुओं (अपराधियों) से बचाने की कसम खाता है तथा उसे अंजू से प्यार हो जाता है। फिल्म में मुख्य किरदार में धर्मेंद्र, आशा पारेख और विनोद खन्ना दिखाई देते है। फिल्म का निर्देशन राज खोसला ने किया है।

5- आये दिन बहार के 1966:-
रवि जोकि एक होनहार लड़का है, जो अपनी माँ के साथ रहता है। वह कंचन से मिलता हैं तथा दोनों को प्यार हो जाता हैं। हालांकि, उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, रवि को जल्द ही पता चलता है कि वह एक अविवाहित महिला का बच्चा है तथा इसलिए उसकी शादी टूट जाती है। मूवी में आशा पारेख, धर्मेंद्र एवं बलराज साहनी प्रमुख किरदार में है। रघुनाथ झलानी ने इस फिल्म को निर्देशन किया था।

बहुत ही स्पेशल होगा विक्की-कैटरीना का वेडिंग केक, जानिए क्या होगा खास?

विक्की-कैटरीना की हल्दी सेरेमनी आज, मेहमानों के लिए किए ये खास आयोजन

एक फिल्म में भी साथ नजर नहीं आए विक्की-कैटरीना, जानिए कैसे शुरू हुई दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -