शिल्पा शेट्टी पर भड़कीं फराह खान, कहा- 'मेरे पेट पर लात मारी'
शिल्पा शेट्टी पर भड़कीं फराह खान, कहा- 'मेरे पेट पर लात मारी'
Share:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने काम से कम अपने वीडियो से ज्यादा चर्चाओं में है। जी हाँ, उन्हें उनके नए नए वीडियो के चलते इन दिनों चर्चाओं में देखा जा रहा है। वैसे शिल्पा को अपने स्टाइल के लिए भी खूब जाना जाता है। फिलहाल शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं वह कोरियोग्राफर फराह खान के साथ नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो में फराह शिल्पा पर उनसे ऐड छीनने का इल्जाम लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में फराह खान ने शिल्पा शेट्टी से कहा, 'उन्होंने उनके पेट पर लात मारी है।' इस वीडियो को खुद शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिल्पा शेट्टी पिंक साड़ी पहन कर शूटिंग के लिए इंतजार कर रही हैं। इसी बीच फराह खान वहां आ जाती हैं और कहती हैं कि 'यह ऐड पहले मैं करने वाली थी, इसने मेरे पेट पर लात मारी है।' जैसे ही फराह खान की यह बात शिल्पा शेट्टी सुनती हैं वह कहती हैं, "पापी पेट का सवाल है, वैसे यह ऐड मुझे पेट के वजह से ही मिला है।"

यह सुनकर फराह खान कहती हैं कि 'यह ऐड पहले मैं कर रही थीं।' तभी शिल्पा शेट्टी कहती हैं, 'कोई बात नहीं, यह ऐड अब हम दोनों ही करेंगे।' वैसे इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन बड़ा मजेदार दिया है। उन्होंने लिखा है, "चुरा के ऐड मेरा।।। फराह खान चली। जब काम मस्ती बन जाता है।।।" अब शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर फैंस तेजी से अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

धमाल मचा रहा है टोनी और हंसिका का गाना 'बूटी शेक'

बचपन से ही रजत कपूर को था अभिनय का शौक, इस तरह किया पूरा

आम आदमी पार्टी और भाजपा के ये दो नेता हुए कांग्रेस में शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -