VIDEO: दो मुंह वाली दुर्लभ छिपकली, जीभ है नीली
VIDEO: दो मुंह वाली दुर्लभ छिपकली, जीभ है नीली
Share:

आजतक आप सभी ने कई तरह के ऐसे सांप देखे होंगे जो दो मुंह वाले रहे हैं, हालाँकि इन दिनों एक दो मुंह वाली छिपकली चर्चा में है। जी हाँ, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के चिड़ियाघर में नीली जीभ (Blue Tongue Lizard) वाली एक ऐसी छिपकली है जिसके दो मुंह हैं। यह सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। जी दरअसल यहां आए दिन नीली जीभ वाली छिपकली देखने को मिलती है, लेकिन इस बार जो छिपकली मिली है वह दो मुंह वाली है। बताया जा रहा है आज से करीब 2 साल पहले एक व्यक्ति ने इसे चिड़ियाघर को सौंपा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jay Brewer (@jayprehistoricpets)

अब इस समय सोशल मीडिया पर इस छिपकली का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं। वहीँ खबरों के अनुसार नीली जुबान और दो मुंह वाली इस छिपकली का नाम लक्की रखा गया है और चिड़ियाघर में इसकी खास देखभाल की जा रही है। मिली जानकारी के तहत इस वीडियो को कैलिफोर्निया में रिप्टाइल जू के शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा।। ''अविश्वसनीय! इस नीली जीभ वाली छिपकली को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।''

अब सोशल मीडिया पर इसी वायरल वीडियो के चर्चे हैं और जो इसे देख रहा है हैरानी जता रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं छिपकली के दो सिर और 3 आंखें हैं, तीसरी आंख दोनों सिरों के बीच में स्थित है, लेकिन सिर्फ 2 आंखें ही काम करते हुए देखी जा सकती है। खबरों के मुताबिक यह छिपकली जहरीली नहीं है लेकिन यह अपनी नीली जीभ का इस्तेमाल सिर्फ हमले की चेतावनी देने के लिए करती है। केवल यही नहीं बल्कि यह खुद को बड़ा दिखाने के लिए अपने शरीर को समतल भी कर सकती है।

OMG! हफ्ते में बस 1 बार नहाती है ये महिला

महिला ने गाय से रचा ली शादी, चौकाने वाली है वजह!

लड़की ने मारी खुद के Vagina में गोली, अब सामने आई चौंकाने वाली कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -