अगस्त में यह मशहूर कपल बनने वाला है पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
अगस्त में यह मशहूर कपल बनने वाला है पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Share:

टीवी के मशहूर कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय भी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। जी हाँ, इनके घर जल्द खुशियां आने वाली हैं। दोनों जल्द ही अपने बच्चे को घर में लाने वाले हैं। बीते दिनों ही इस कपल ने यह गुड न्यूज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। अब इसी बीच किश्वर मर्चेंट ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने पेट पर हाथ फेरती नज़र आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

आप देख सकते हैं इस वीडियों में किश्वर अपने बाथरूम में शीशे के सामने खड़ी हैं और वीडियो शूट करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए किश्वर ने कैप्शन में लिखा है, 'कहां है तू, मेरे पेटू में है न, #sukishkababy। थ्रोबैक जनवरी, 2021 मालदीव से।' वैसे आप सभी को हम यह भी बता दें कि एक्ट्रेस ने बेहद खास अंदाज में प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी।

उस तस्वीर में किश्वर और सुयश समंदर किनारे ढलते हुए सूरज के सामने नजर आ रहे थे। इस दौरान सुयश अपने घुटनों पर बैठकर किश्वर का हाथ थामे हुए थे वहीं सामने रेत पर अगस्त, 2021 लिखा हुआ था। जिससे यह साफ़ हो रहा है कि अगस्त के महीने में सुयश और किश्वर पैरेंट्स बनने वाले हैं। वैसे आप सभी जानते ही होंगे किश्वर और सुयश पॉपुलर टीवी शो 'प्यार की यह एक कहानी' के सेट पर पहली बार मिले थे। उसी के बाद दोनों ने एक दूजे को डेट करना शुरू किया और फिर शादी कर ली।

बिना CM फेस के बंगाल के चुनावी दंगल में उतरेगी भाजपा, विजयवर्गीय ने दिया ये तर्क

इस हफ्ते की TRP लिस्ट में आया सबसे बड़ा उलट-फेर, शामिल हुआ BB14

अब दिल्ली-नोएडा की सड़क यात्रा में होगा 'ताजमहल-बनारस घाट' का दीदार, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -