'हे लेडीज' पर 'बबिता जी' ने लचकाई ऐसी कमर, देखकर जेठालाल भी हो जाएंगे हैरान
'हे लेडीज' पर 'बबिता जी' ने लचकाई ऐसी कमर, देखकर जेठालाल भी हो जाएंगे हैरान
Share:

टीवी के कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबिता जी का नवीनतम डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। बबिता जी के दीवाने जेठालाल भी उनका यह वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे। बबिता जी 'हे लेडीज' ट्रेंडिंग सांग पर कलरफुल टॉप एवं शॉर्ट्स में कमर लचका रही हैं। बबिता जी डांस के साथ ग्लैमरस एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं। बबिता जी के नए डांस वीडियो पर कुछ ही देर में लाखों व्यूज प्राप्त हो गए हैं।

वही बबिता जी एकोन के सांग 'हे लेडीज' पर नाच रही हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबिता की भूमिका निभाने वाली मुनमुन दत्ता को शो से बहुत फेम प्राप्त हुआ है। मुनमुन दत्ता के सोशल मीडिया पर लाखों प्रशंसक है। मुनमुन दत्ता के प्रशंसक उनके वीडियो पर खूब प्रशंसा कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट किया कि आपके जैसा कोई नहीं है बबिता जी। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने नवीनतम वीडियो एवं तस्वीरें साझा करती रहती हैं।  

बता दे कि कई वर्षों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा ऑडियंस का मनोरंजन कर रहा है। टेलीविज़न पर सबसे अधिक लंबे वक़्त तक चलने वाला यह इकलौता कॉमेडी सीरियल है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की स्टार कास्ट घर-घर में लोकप्रिय हो चुकी है। मुनमुन दत्ता को भी इसी शो से पहचान प्राप्त हुई है। मुनमुन दत्ता को बहुत ही कम लोग उनके नाम से बुलाते हैं। अधिकांश प्रशंसक उन्हें बबिता जी कहकर ही बुलाते हैं। मुनमुन दत्ता का ग्लैमरस अवतार प्रशंसकों को बहुत पसंद आता है। मुनमुन दत्ता जितनी ग्लैमरस तारक मेहता में लगती हैं उतनी ही वह वैस्विक जिंदगी में भी हैं।

VIDEO: 'डिलीवरी के लिए दे देना 50-50 हजार', मीडिया फोटोग्राफर्स से बोलीं भारती सिं

GHKKPM: बड़ी दुविधा में फंसेगा विराट, श्रुति के चक्कर में होगा बुरा हाल

मौनी रॉय ने कर ली कोर्ट मैरिज!, तस्वीरें वायरल  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -