ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होने पर राहुल गाँधी ने जारी किया वीडियो, कहा- 'वो राहुल गांधी को चुप नहीं कर रहे...'
ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होने पर राहुल गाँधी ने जारी किया वीडियो, कहा- 'वो राहुल गांधी को चुप नहीं कर रहे...'
Share:

नई दिल्ली: ट्विटर और कांग्रेस के बीच इन दिनों तकरार बढ़ती ही चली जा रही है। आप सभी जानते ही होंगे कि ट्विटर ने राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था। वहीं इस पर कांग्रेस ने इसे ट्विटर का खतरनाक खेल बताया। इसी को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी एक वीडियो हाल ही में सामने आया है। इस वीडियो में वह इस मामले पर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। आप सुन सकते हैं इस वीडियो में राहुल कह रहे हैं, “मेरा ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करके वो हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जो एक राजनेता होने के नाते मुझे पसंद नहीं है। ये देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है।”

इस वीडियो को यूथ कांग्रेस के चीफ श्रीनिवास ने ट्विटर पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं अब श्रीनिवास ने अपने ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर राहुल गांधी का नाम दे दिया है और उनकी तस्वीर भी लगा दी है। इसी के साथ उन्होंने राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर ट्विटर के न्यूट्रल होने पर सवाल खड़ा किया है। इस वीडियो में राहुल कहते हैं, ''ऐसा करके वो राहुल गांधी को चुप नहीं कर रहे। मेरे 19-20 मिलियन फॉलोअर हैं। वो उनके विचारों को खारिज कर रहे हैं। ऐसा करके ट्विटर के न्यूट्रल होने के दावे का उल्लंघन किया जा रहा है। हमारी स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा। मीडिया को कंट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर अब न्यूट्रल नहीं रह गया है। यह बायस्ड हो गया है जो वहीं सुनता है जो सरकार कहती है।''

वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर यह कहा था कि, 'अगर दया और सहानुभूति दिखाना गुनाह है तो वह दोषी हैं। उन्होंने कहा कि अगर रेप और हत्या के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह है तो वह दोषी हैं।'

UP: हिंदू धर्म में वापस आए 3 मुस्लिम परिवार

बढ़ी राज कुंद्रा की मुश्किलें, सामने आई सहयोगी अरविंद श्रीवास्तव की पहली तस्वीर

कैलाश विजयवर्गीय के चलते महाकाल मंदिर में भस्म आरती के मुख्य पुजारी ने किया हंगामा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -