अलीगढ़ से धराया दिल्ली दंगो का मुख्य आरोपी वसीम, कांस्टेबल रतनलाल की हत्या में था शामिल
अलीगढ़ से धराया दिल्ली दंगो का मुख्य आरोपी वसीम, कांस्टेबल रतनलाल की हत्या में था शामिल
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 2020 दिल्ली दंगों के मामले में मुख्य आरोपियों में एक वसीम को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से अरेस्ट कर लिया है। वसीम को अलीगढ़ की एक ताला बनाने वाले कारखाने से पकड़ा गया है। वह पिछले ढाई साल से फरार चल रहा था। स्पेशल कमिश्नर (क्राइम) रवींद्र यादव ने जानकारी दी है कि वसीम हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की मौत से संबंधित एक मामले में वह भगोड़ा अपराधी था फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

इसके नए बयान के आधार पर अदालत में अनुपूरक आरोपपत्र दाखिल करेंगे। दिल्ली पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह अन्य देशविरोधी कार्यों में तो लिप्त नहीं था। उल्लेखनीय है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थकों और विरोधियों के बीच भड़की हिंसा के बाद 24 फरवरी 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, घोंडा, चांदबाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार इलाकों में साम्प्रदायिक दंगे भड़क उठे थे।

इस हिंसा में कम से कम 53 लोगों की जान चली गई थी, जिसमे अधिकतर हिन्दू थे और 200 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। साथ ही सरकारी और निजी संपत्ति को भी बहुत क्षति पहुंची थी। हिंसक भीड़ ने सैकड़ों मकानों, दुकानों, वाहनों, एक पेट्रोल पम्प को जला डाला था और स्थानीय लोगों तथा पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाज़ी की थी।

यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, देखें मौसम विभाग के अपडेट

सपा MLA ताहिर खान पर केस दर्ज, प्रतिबंध के बावजूद लगाया था पशु बाजार

महाष्टमी पर झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, लोग बोले- ये दुर्गा का अवतार, हम लेंगे गोद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -