ट्रंप की ताजपोशी पर प्रदर्शन, 100 लोगों को पकड़ा
ट्रंप की ताजपोशी पर प्रदर्शन, 100 लोगों को पकड़ा
Share:

वाॅशिंगटन। आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया मगर इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन उग्र हो गया और उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह स्थल से कुछ दूर तोड़फोड़ कर दी। ऐसे में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई। जिसमें 100 लोग पकड़े गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा कथित विभाजनकारी नीतियों के विरूद्ध आवाज बुलंद की गई। इस दौरान वाॅशिंगटन मेें बड़े पैमाने पर प्रदर्शनकारी एकत्रित हो गए थे। प्रदर्शनकारी डोनाल्ड ट्रंप का विरोध कर रहे थे। उन्होंने यूएस कैपिटोल में मार्च भी किया।

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप के पथभार ग्रहण समारोह स्थल से कुछ दूर प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नकाबपोश थे। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पेपर स्प्रे का उपयोग भी किया साथ ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर धुंआ भी छोड़ा। राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की कुछ लोगों द्वारा मांग की गई। इस दौरान देसबा रोजास नामक व्यक्ति ने राष्ट्रपति ट्रंप को श्वेत नस्ली फासीवादी कहा।

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -