पानी में धोया 2000 का नया नोट, हुआ ये हाल
Share:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा 500 रूपए और 1000 रूपए के नोट्स बंद किए जाने के बाद अब लोग अपने नोट चेंज करने में लगे हैं। हालांकि आज कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं लेकिन इसके पहले लोगों ने बैंक से नोट बदली कर नई मुद्रा प्राप्त की। जब लोगों के हाथ 2000 रूपए का यह नया नोट आया तो लोगों में कई तरह की चर्चा चलती रही कुछ लोगों ने कहा कि ये नोट तो बच्चों के खिलौने वाले नोट्स की तरह हैं मगर कुछ लोग इसकी डिज़ाईन की तारीफ करते रहे।

एक व्यक्ति ने तो नोट को लेकर एक प्रयोग किया और इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। इस नोट का परीक्षण करने के लिए एक व्यक्ति ने जो वीडियो तैयार किया वह इस नोट की गुणवत्ता को दर्शा रहा है। इतना ही नहीं नोट के रंग को लेकर जो बात की गई वह भी गलत साबित हुई और यह नोट पक्के रंग वाला नज़र आ रहा है।

इस वीडियो को यूट्युब पर भी अच्छे लाईक्स मिल रहे हैं। यह वीडियो महज 44 सेकंड का है। वीडियो में व्यक्ति नोट को दोनों तरफ से रगड़-रगड़ कर धोते हुए दिखाई दे रहा है मगर इसके बाद भी नोट पर कोई विपरीत असर नहीं हो रहा। इस तरह के वीडियो ने सभी को हैरत में डाल दिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -