क्या भाजपा का ऑफर ठुकराने पर BCCI चीफ पद से हटाए गए गांगुली ?
क्या भाजपा का ऑफर ठुकराने पर BCCI चीफ पद से हटाए गए गांगुली ?
Share:

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के नाम पर अब राजनीति शुरू हो गई है। गांगुली को बोर्ड चीफ के पद से हटाए जाने की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। TMC का कहना है कि भाजपा ने कई बार गांगुली को पार्टी में शामिल करने का प्रयास किया था। पार्टी का कहना है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सियासी प्रतिशोध का शिकार हो गए हैं।

TMC नेता डॉक्टर शांतनु सेन ने कहा कि, 'अमित शाह कुछ महीनों पहले सौरव गांगुली के घर गए थे। जानकारी के अनुसार, गांगुली से बार-बार भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया जा रहा था। शायद उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हुए और वह बंगाल से हैं इसलिए वह सियासी प्रतिशोध के शिकार हो गए।' खास बात है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कुछ वक़्त पहले पूर्व क्रिकेटर के घर खाने पर पहुंचे थे।

इससे पहले भी पार्टी ने भाजपा पर पूर्व क्रिकेट का 'अपमान करने की कोशिश' के इल्जाम लगाए थे। TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा था कि, 'हम इस मामले में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कह रहे हैं। चूंकि भाजपा ने चुनाव के बाद इस प्रकार का प्रोपेगैंडा चला रखा है, इसलिए इस प्रकार की अटकलों पर प्रतिक्रिया देना भाजपा की जिम्मेदारी है। ऐसा लग रहा है कि भाजपा सौरव का अपमान करने का प्रयास कर रही है।'

सीएम केजरीवाल को 'खालिस्तानी समर्थक' बताने वाले कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज FIR रद्द

पोल खुली तो अपने बयान से ही मुकर गए मल्लिकार्जुन खड़गे, अब सोनिया को लेकर कही ये बात

'मुसलमानों का किला हैं मदरसे..', सर्वे को लेकर अब ओवैसी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -