36 घंटे में उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, तीर्थ यात्रियों को रोका
36 घंटे में उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, तीर्थ यात्रियों को रोका
Share:

देहरादून ​: उत्तराखंड में मौसम में बदलाव का असर जनजीवन पर हुआ है। जहां कई मार्ग और सड़कें भारी बारिश में ढह गईं वहीं पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा भी है। तेज बारिश से सड़कों पर आवागमन बंद हो गया है। लोगों को कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। मौसम विभाग ने आगमा 36 घंटे में जोरदार बारिश की चेतावनी भी दी है। दरअसल नैनीताल, अल्मोड़ा और देहरादून में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है लोगों को एहतियातन सुरक्षित क्षेत्रों की ओर जाने के लिए कहा गया है।

तेज बारिश की आशंका के चलते केदारनाथ और चारधाम की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को मार्ग में ही रोक दिया गया है। उल्लेखनीय है कि तेज बारिश के पहले भी यहां पर बादल फटने से स्थिति काफी मुश्किलभरी हो गई थी। टिहरी और उत्तरकाशी में बादल फटने से करीब 6 लोगों की मौत हो गई थी। नैनीताल से कालाढूंगी को लिंक करने वाली रोड़ ढह गई।

इस क्षेत्र में भूस्खलन के कारण स्थिति काफी खराब हो गई। सड़क खराब हो जाने के कारण यहां पर आवागमन प्रतिबंधित हो गया। हालात ये रहे कि पहाड़ों पर भूस्खलन होने से मलबा सड़क और अन्य क्षेत्रों तक पहुंच गया। अब यहां पर राहत कार्य कर मार्ग दुरूस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -