अवैध संबंध के मामले में फंसे डाॅ. विश्वास पर धमकाने का आरोप
अवैध संबंध के मामले में फंसे डाॅ. विश्वास पर धमकाने का आरोप
Share:

नई ​दिल्ली : आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्रकारिणी के सदस्य डाॅ. कुमार विश्वास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में डाॅ. विश्वास पर उसी महिला ने धमकाने का आरोप लगाया है जिसे लेकर डाॅ. विश्वास के साथ उसके अवैध संबंध होने की बात कही जा रही थी। इस मामले में महिला बार - बार डाॅ. विश्वास से स्पष्टीकरण मांग रही थी लेकिन अब यह बात सामने आई है कि महिला ने एक बार फिर डाॅ. विश्वास के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उक्त महिला का कहना है कि डाॅ. विश्वास अपने पीए के माध्यम से उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दूसरी ओर पिस्टल की नोंक पर उसे धमकाया जा रहा है। महिला ने मामले में कहा है कि उसे और उसके परिजन के साथ ही हर उस शख्स को खतरा है जिसने उस महिला की मदद की है।

मामले को लेकर महिला की शिकायत पर उत्तर पूर्वी जिले के सीमापुरी थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की पड़ताल की जा रही है। मामले में कहा गया है कि उक्त महिला दिल्ली के सुंदरनगरी की निवासी है। जब महिला मंगलवार को अपने वाहन से आनंद विहार जा रही थी तो उसी दौरान रास्ते में मोटरसाईकिल पर सवार कुछ लोगों ने उसे रोककर पिस्टल की नोंक पर धमकाते हुए डाॅ. विश्वास के विरूद्ध चल रही रिपोर्ट वापस लेने की बात कही। माले में डाॅ. विश्वास के निजी सचिव शैल का नाम भी धमकी देने वालों में आ रहा है।

दूसरी ओर कहा जा रहा है कि दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह और उनके सहयोगियों को भी धमकाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने डाॅ. विश्वास पर आरोप लगाते हुए कहा था कि महिला और डाॅ. विश्वास के अवैध संबंध को लेकर जो बात सामने आ रही है उसमें डाॅ. विश्वास स्पष्टीकरण दें। महिला इन बातों से बेहद परेशान है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -