Walmart करेगा नए सिरे से पुनर्गठन, भारत में 50 अधिकारियों को हटाया
Walmart करेगा नए सिरे से पुनर्गठन, भारत में 50 अधिकारियों को हटाया
Share:

विश्व की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी और घरेलू ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart पर नियंत्रण वाली Walmart Inc ने अपने भारतीय कारोबार से जुड़े 50 शीर्ष अधिकारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। वही कंपनी ने भारत में शीर्ष स्तर पर पुनर्गठन के लक्ष्य के साथ यह कदम उठाया है।इसके अलावा  इस बारे में जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने रायटर्स को यह जानकारी दी गयी है। सूत्रों ने बताया कि मुख्य रूप से कंपनी के रीयल एस्टेट डिविजन से अधिकारियों की छंटनी हुई है क्योंकि कंपनी के होलसेल मॉडल का विकास बहुत ठोस तरीके से नहीं हो सका है। 

इसके अलावा एक सूत्र ने रायटर्स को जानकारी दी कि 'कंपनी ने फिजिकल स्टोर की जगह ई-कॉमर्स पर फोकस को शिफ्ट किया है और इसी कारण से यह निर्णय किया गया है।' फिलहाल , इस बारे में वालमार्ट से पूछे गए सवाल का अब तक कोई जवाब नहीं मिल सका है। वही उल्लेखनीय है कि Walmart Inc को भारत के ई-कॉमर्स बाजार से बहुत उम्मीदें हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए 2018 में उसने 16 अरब डॉलर में Flipkart की बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। यह सबसे बड़े वैश्विक अधिग्रहणों में से एक है।  

दूसरे सूत्र ने जानकारी दी कि वालमार्ट नये होलसेल स्टोर खोलने की गति धीमी कर सकती है क्योंकि उसका ध्यान बिजनेस टू बिजनेस और retail e-commerce के जरिए बिक्री बढ़ाने पर है।वही  दो सूत्रों ने जानकारी दी कि कुछ अधिकारियों को पिछले सप्ताह पद से हटा दिया गया। इस सोमवार को भी कुछ अधिकारियों को भी पद से हटाया जा सकता है। एक सूत्र ने बताया कि देश भर में वालमार्ट के 5,300 कर्मचारी हैं। इनमें से करीब 600 कंपनी के मुख्यालय में काम करते हैं।

लगातार दूसरे दिन कम हुए पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानिए क्या है आज के रेट

भारतीय रेलवे का Reservation Chart हो गया है ऑनलाइन, देखिये रिजर्वेशन की स्थिति

पहले स्थान पर रही यह कम्पनी, टॉप दस कंपनियों में से सात को मिला यह फायदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -