बदला व्यापमं. का नाम, अब प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड लिखना होगा
बदला व्यापमं. का नाम, अब प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड लिखना होगा
Share:

भोपाल : प्रदेश में बड़े पैमाने पर सामने आए व्यावसायिक परीक्षा मंडल भर्ती घोटाले के बाद व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम बदले जाने की कवायद की गई। इस कवायद के बाद मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम अब प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड कर दिया गया है। व्यापमं. के दफ्तर के बाहर अब इसका बोर्ड भी चस्पा कर दिया गया है। इस तरह के बदलाव के बाद अब इसकी चर्चा होने लगी है। यही नहीं विश्व हिंदी सम्मेलन की तैयारियों के चलते दुकानों को सड़कों तक हिंदी में लिखे गए नाम को देखा जा रहा है। 

दरअसल व्यापमं. घोटाला सामने आने के बाद प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति में भी भूचाल आ गया। इस दौरान व्यापमं. का नाम बदले जाने का सरकार ने निर्णय लिया और फिर इस पर अमल किया गया। अब इस मंडल को एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के नाम से जाना जा रहा है। हालांकि हिंदी सम्मेलन के ऐन पहले ही यह बदलाव किया गया है। इससे कुछ लोग हिंदी में लिखे जाने वाले नाम और नए नाम को लेकर चर्चा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब तक व्यापमं. नाम लिए जाने और लिखे जाने से काफी सुविधा होती थी अब यह नया नाम याद रखने में कुछ समय लगेगा।

जब मंडल ने अपना नाम हिंदी के स्थान पर अंग्रेजी में रखा तो विद्यार्थी भी इस पर विचार करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार 1970 में व्यावसायिक परीक्षा मंडल के गठन के दौरान इसका नाम प्री - मेडिकल टेस्ट बोर्ड रखा गया था लेकिन फिर 181 में इसे प्री - इंजीनियरिंग बोर्ड कर दिया गया। फिर इसे प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड कहा जाने लगा लेकिन हिंदी में नाम लिखे जाने की योजना के चलते इसका नाम व्यावसायिक परीक्षा मंडल कर दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -