जानिये वर्ष 2020 केसा रहेगा वृषभ राशि वालो जातको के लिए
जानिये वर्ष 2020 केसा रहेगा वृषभ राशि वालो जातको के लिए
Share:

वृषभ राशि के जातक शांत और कोमल हृदय वाले होते हैं। राशिचक्र में इस राशि का दूसरा स्थान है। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले स्वभाव से अंतर्मुखी और विश्वसनीय होते हैं। ये किसी न किसी कार्य में काफी व्यस्त रहते हैं। इन्हें परिश्रम से भय नहीं रहता है। इन्हें नृत्य गायन खेलकूल, अच्छी चीजों का संग्रह करना व पुस्तकें पढ़ना अच्छा लगता है। इस राशि वाले व्यक्ति चतुराई से अपना काम निकलवा लेते हैं। महत्वपूर्ण बातों को गुप्त रखना पसंद करते हैं। दूसरों के प्रति उदार भाव व दया भाव बना रहता है। प्रयत्न व परिश्रम को महत्व देना पसंद करते हैं। इन्हें शांति का वातावरण अच्छा लगता है। इस राशि के जातक योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं।

आर्थिक जीवन
साल 2020 के शुरुआत महीनों में आपकी आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कामकाज से आमदनी में वृद्धि होगी। फिलहाल उच्च शिक्षा हेतु धन ख़र्च होने की संभावना है। फरवरी में धन के मामले में सावधानी बरतें अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। अगर मार्च में शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो सोच-समझकर करें। इस वर्ष साल के मध्य में आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। सिंतबर में आपकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें, लाभ मिलेगा। साल के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भौतिक सुख-संसाधनों को जुटाने में आप धन खर्च कर सकते हैं।

करियर-व्यापार
करियर की दृष्टि से देखें तो आपके लिए नया साल बदलाव लेकर आएगा। नौकरी के अवसर आएंगे लेकिन आपको उन अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। किसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने का मौका मिल सकता है। इस साल आपको अपने करियर में अचानक बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो मार्च के महीने में आपके समक्ष चुनौतियां आ सकती हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों की चाल से बचकर रहें। अप्रैल में लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। इस समय आप अपने व्यापार में कोई नई डील कर सकते हैं। ध्यान रहे, कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों के समक्ष अविश्वास की स्थिति बनी रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। साल के अंत में व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।

पारिवारिक जीवन
इस वर्ष आपका मधुर व्यवहार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। आप अपनी मधुर बातों से लोगों को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिजनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आपके परिजन आपसे इस बात की शिकायत करें। मन में माता-पिता की सेवा का भाव सदा रहेगा। उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के साथ कटु शब्दों का प्रयोग न करें, इससे आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। अप्रैल में परिजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात हो सकती है। इस दौरान परिजनों के साथ आप अपना कीमती समय बिताएंगे। इस वर्ष आप सामाजिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे समाज में आपका और आपके परिवार का रुतबा बढ़ेगा। इस वर्ष आप अपने परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

प्रेम-विवाह
साल के शुरुआती चरण में जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आप दोनों एक-दूसरे की शक्ति बनेंगे। काम की व्यवस्तता के चलते आप अपने प्रेमजीवन को कम समय दे पाएंगे। इस बात को लेकर आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। साल के मध्य में भी जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। उनके द्वारा आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन में अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा गंभीर रहें। इससे आपके रिश्ते में जोश और उत्साह का भाव बना रहेगा। अगर आप शादी योग्य हैं तो मई में आपको अपनी शादी की चिंता सता सकती है। जून में प्रेम का इजहार करने के लिए सही समय होगा। मॉनसून में प्रेम जीवन में आपको आनंद आएगा। लव पार्टनर के साथ कहीं जाने का मन कर सकता है। यदि आप सिंगल हैं तो इस समय नए रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। साल के अंत में भी प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

स्वास्थ्य
इस वर्ष सेहत के प्रति किसी तरह की लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। क्योंकि आपको इसका बड़ा नुकसान हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इससे आपका मन किसी एक चीज़ पर एकाग्र नहीं हो पाएगा। शरीर में नवीन ऊर्जा का संचार बना रहे इसके लिए योग व ध्यान की क्रिया अपनाएं। साल के शुरुआती महीनों में किसी के साथ फिजूल की बहस में न पड़ें। असंतुलित खानपान के चलते आपकी सेहत गड़बड़ हो सकती है। मित्रों के साथ दुख-दर्द बांटने से मन हल्का होगा। साल के मध्य में आप अपने कार्य में बिजी रहेंगे, जिसके चलते आप अपनी सेहत पर कम ध्यान दे पाएंगे। अगस्त में कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। वर्ष के अंत में अपनी सेहत पर ध्यान दें। इस दौरान आपको थकान महसूस हो सकती है।

शनि की साढ़े साती और ढैय्या के ज्योतिष में उपाय

अंकज्योतिष : जानिये 7 दिसंबर का भाग्यशाली मूलांक और शुभ रंग

मेष राशि वालो के लिए कितना शुभ होगा नव वर्ष, जानिये नए साल का पूरा राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -