जगन्नाथ पुरी मंदिर में भड़की हिंसा, 10 पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल
जगन्नाथ पुरी मंदिर में भड़की हिंसा, 10 पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल
Share:

भुवनेश्वर। ओड़िसा के पूरी जिले के मशहूर जगन्नाथ मंदिर में कल शाम अचानक हिंसा भड़क गई।  इस हिंसा ने जल्द ही इतना रूद्र रूप ले लिया कि इसमें 30 लोग घायल हो गए जिनमे 10 पुलिसकर्मी भी शामिल है। 

हम मरते दम तक लड़ेंगे लेकिन कश्मीर की एक इंच जमीन भी नहीं देंगे : बीजेपी नेता

जगन्नाथ मंदिर में यह घटना कल (बुधवार) शाम में घटित हुई थी। दरअसल यहाँ पर एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ने श्रद्धालुओं के लिए पंक्ति व्यवस्था शुरू किये जाने के खिलाफ यहाँ पर 12 घंटो के बंद का आयोजन किया था। इस बंद के दौरान यह संगठन श्रद्धालुओं को भी मंदिर में घुसने नहीं दे रहा था। इस बात की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस संगठन के संयोजक प्रियदर्शन पटनायक को  हिरासत में ले लिया था। इसके बाद संगठन द्वारा आयोजित इस बंद ने हिंसक रूप ले लिया। 

अमित शाह की जान को खतरा, बढ़ाई गई सुरक्षा

 संगठन के संयोजक की गिरफ्तारी के बाद इस बंद ने  काफी हिंसक रूप ले लिया और बात मारपीट तक आ गई। इस हिंसा में संगठन के 20 कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 10  पुलिस जवान भी गंभीर घायल हो गए है। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार ही जगन्नाथ मंदिर में प्रायोगिक तौर पर पंक्ति व्यवस्था लागू की गई थी। इसके फैसले के बाद ही इस संगठन ने यहाँ बंद की घोषणा कर दी थी। 

ख़बरें और भी 

भीमा कोरेगांव मामला : दिल्ली HC के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी महाराष्ट्र सरकार

राफेल को लेकर लड़ती रही हमारी सरकारे और चीन ने बना लिया अपना नया लड़ाकू विमान

देश में शास्त्री का एक ही नारा था मरो नहीं मारो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -