सुबह 10 बजे तक 13.72 प्रतिशत मतदान
सुबह 10 बजे तक 13.72 प्रतिशत मतदान
Share:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों हेतु मतदान किया जा रहा है, राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हो चुका है। शाम करीब 5 बजे तक वोट डाले जाऐंगे। प्रातः 10 बजे तक 13.72 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। भाजपा की ओर से, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वोटिंग नहीं कर पाऐंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि, ये लोग मतदान नहीं कर पा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। चुनावी प्रचार के लिए,भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, को प्रचार - प्रसार के लिए मैदान में लाया है। कांग्रेस ने भी यहां जमकर प्रचार किया। वोटिंग के लिए, सिक्योरिटी का व्यापक प्रबंध किया गया। भाजपा नेताओं ने हिमाचल में भाजपा का दमदार प्रचार करने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी।

हालांकि मतदान के दौरान, सदर स्थित 1 मतदान क्षेत्र में ईवीएम खराब हो गई और जमकर हंगामा हुआ। मगर यहां निर्वाचन अधिकारियों ने स्थिति संभाल ली और ईवीएम बदलकर फिर से मतदान किया गया। भाजपा प्रयास में है कि, उसे 60 से ज़्यादा सीटें मिलें। गौरतलब है कि, राज्य में कुल सीटें 68 हैं, यहां 337 प्रत्याशी हैं, जिनमें पुरूष प्रत्याशी 138 हैं। महिला प्रत्याशी 19 हैं। मतदान में कुल मतदाता 5025941 हैं पुरूष मतदाता 2568761 हैं।

हिमाचल में चुनाव प्रचार में जुटीं स्मृति ईरानी

सीएम कैंडिडेट अपने लिए नहीं डाल सकेंगे वोट

हिमाचल में आज मतदान, सुरक्षा चाक चौबंद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -