राहुल गांधी पर वीके सिंह ने साधा निशाना, बोले- वे कई बार कहते है निराधार बातें
राहुल गांधी पर वीके सिंह ने साधा निशाना, बोले- वे कई बार कहते है निराधार बातें
Share:

उदयपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह बुधवार सुबह उदयपुर पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर सुबह 10.30 बजे एक बैठक ली। इसके बाद एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल क्या कहते हैं क्या नहीं कहते हैं इस पर टिप्पणी नहीं करुंगा। वे कई बार ऐसी बातें कहते हैं जिनका आधार नहीं होता।

कांग्रेस में शामिल होते ही बीजेपी पर कुछ इस तरह से बरस पड़े उदित राज

कुछ ऐसा बोले सिंह

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीके सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर कहा कि लाइन ऑफ कंट्रोल के ऊपर बहुत सी चीजें होती हैं। जो फौज अपने आप करती है। अपने रिस्क पर करती है। अगर उसमें गलती हो जाए तो किसी न किसी का करियर खत्म हो जाता है। उनके बारे में सेना कभी बात नहीं करती। न ही किसी को पता है। दूसरा होता है जब सरकार सेना के साथ खड़ी होती है। कहती है कि अगर आपसे कोई गलती हो गई, जाने या अनजाने में। हम आपके समर्थन में खड़े हैं। उसको झेलने के लिए। इन दोनों चीजों में फर्क है। उस फर्क को समझें।

खीरी में बोले राहुल- सरकार आने पर साल में दो बजट पेश करेंगे

न्याय स्कीम पर बोले कुछ ऐसा 

इसी के साथ सिंह ने कहा की मुद्दा विकास ही है। मैं अपने अनुभव से कह रहा हूं कि बात विकास की ही है। राष्ट्रवाद तो हर चुनाव में कहीं ना कही किसी ना किसी स्तर पर होता है। राहुल के बारे में सिंह ने कहा कि उन्होंने न्याय स्कीम जो रखी है। आप किसी भी स्टेट की मिनिमन मजदूरी देख लीजिए। उसका विश्लेषण कर लीजिए। अगली बार मैं आऊं तब मुझसे पूछ लीजिएगा। हमने जो न्यूनतम मजदूरी रखी गई है वो उनके 72 हजार से ज्यादा है। 

मोदी पर फूटा प्रियंका का गुस्सा, किया करारा प्रहार

शाह को फिर याद आए कांग्रेस के 55 साल, अपनी सरकार के 5 साल पर दिया ऐसा बयान

हरदोई में बोले अखिलेश यादव- बीजेपी के लोगों ने जनता का भरोसा तोड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -