एक्टर नहीं बनना चाहता था ये स्टार लेकिन आज करता है इंडस्ट्री पर राज
एक्टर नहीं बनना चाहता था ये स्टार लेकिन आज करता है इंडस्ट्री पर राज
Share:

टेलीविज़न जगत के हैंडसम हंक विवियन डीसेना आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मधुबाला से लेकर शक्ति तक विवियन डीसेना कई सीरियल्स में नजर आए है तथा उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से हर किसी का दिल जीता है. आज विवियन डीसेना के जन्मदिन के विशेष अवसर पर हम आपको उनकी जिंदगी से संबंधित कुछ सीक्रेट बताने जा रहे हैं।

लोग विवियन को टेलीविज़न के एक बेहतरीन एक्टर के तौर पर जानते हैं। आपको जान कर हैरानी होगी कि विवियन का पुर्तगाल से गहरा नाता है। उनकी मां हिंदु हैं तथा उनके पिता एक पुर्तगाली है। यह बात कम लोगों को पता है कि विवियन के पास इंजिनियरिंग की डिग्री है। पढ़ाई के समय ही उनके पास मॉडलिंग के लिए इंडियन मैग्जीन ग्लैडरैग्स का कॉल आया तत्पश्चात, वो अभिनय की दुनिया में उतर गए।

विवियन को घुड़सवारी करने का बहुत शौक है। मिलिट्री स्कूल में पढ़ने के कारण उनकी खेलों में बहुत रूचि है। तभी तो फुटबॉल आज भी विवियन का पहला प्यार है। विवियन फुटबॉल का आनंद उठाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। तभी तो उन्होंने गेम खेलने के लिए अपने पास 50 फुटबॉल शूज का कलेक्शन रखा है। विवियन नेशनल लेवर के फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं। विवियन को घर का बना सादा खाना पसंद है। यही कारण है कि विवियन की पसंदीदा डिश दही चावल है। वही विवियन का नाम सबसे अलग है। उनका नाम लिखा अलग प्रकार से जाता है तथा बोला अलग तरह से। यही कारण है कि अक्सर लोग उनका नाम गलत बोलते हैं। वहीं विवियन सब लोगों को अपना सही नाम बताना नहीं भूलते हैं। खैर आज उनके जन्मदिन पर हमारी ओर से उन्हें ढेरों बधाई...

रागिनी खन्ना ने शेयर किया अपना फिटनेस सीक्रेट, बताया कैसे रहती हैं इतना चुस्त और दुरुस्त

कैंसर अवेयरनेस इवेंट में इस लुक को कैरी कर पहुंची राखी...ट्रोलर्स ने लगा डाली क्लास

खतरों से खेलना जन्नत को पड़ा भारी, एक्ट्रेस का हुआ ये हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -