सौरव गांगुली के लिए विवेक ओबेरॉय ने की दुआ
सौरव गांगुली के लिए विवेक ओबेरॉय ने की दुआ
Share:

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय अपने बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर हैं। वैसे हाल ही में उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चाओं में है। जी दरअसल उन्होंने एक पोस्ट कर सौरव गांगुली की अच्छी सेहत की दुआ की है। आप सभी को पता ही होगा कि सौरव गांगुली को बीते दिन ही दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल विवेक ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है, "हम जैसे करोड़ों दादा फैन्स आपकी अच्छी सेहत की दुआ कर रहे हैं सौरव गांगुली। भारतीय जर्सी के तौर पर आप हमारा गर्व पहनते हैं जो हमें आपके प्रति सम्मान से भर देता है।"

इसके अलावा विवेक ने यह भी लिखा, "ईश्वर आपको एक लंबी और स्वस्थ्य जिंदगी दे, प्लीज जल्दी ठीक हो जाइए।" हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को शनिवार सुबह वर्कआउट सेशन के बाद घबराहट और चक्कर आने लगे थे। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, "अभी उनकी तबीयत ठीक है। हम जांच रहे हैं कि ये परेशानी दिल से संबंधित परेशानी के चलते हुए या कोई और बात थी।"

वैसे अब खबर यह भी है कि अब सौरव खतरे से बाहर हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से बाहर किया जाने वाला है। उनके डॉक्टरों ने हाल ही में एक वेबसाइट से बताया कि, "सौरव की एंजियोप्लास्टी हुई है। उनकी सेहत अब स्थिर है। अगले 24 घंटे तक उनकी सेहत पर नजर रखी जाएगी। वह अब पूरी तरह से होश में हैं। उनके दिल में कुल 2 ब्लॉकेज हैं जिनका इलाज किया जाएगा।"

अब ठीक है सौरव गांगुली की हालत, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

अखिलेश के बयान पर बोले उमर अब्दुल्ला- 'वैक्सीन किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं है'

अखिलेश के बाद बोले सपा MLC- 'वैक्सीनेशन के बाद आप नपुंसक भी हो सकते हैं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -