दिव्यांका संग रसोई में जमकर हाथ बटा रहे है पति विवेक दहिया
दिव्यांका संग रसोई में जमकर हाथ बटा रहे है पति विवेक दहिया
Share:

देशभर में चल रहे लॉकडाउन में सभी अपने-अपने घरों में बंद हैं और इस बीच अपना पसंदीदा काम कर समय बिता रहे हैं. इसके साथ ही टीवी के जाने माने अभिनेता विवेक दहिया भी इन दिनों 'शेफ विवेक दहिया' बन चुके हैं. वहीं विवेक को खाना पकाना हमेशा से ही पसंद रहा है, परन्तु व्यस्त दिनचर्या और वक्त की कमी के चलते वह हाल के दिनों में रसोईघर में अपना ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए, परन्तु अब चूंकि लॉकडाउन के चलते वह पूरी तरह से अपने घर में हैं इसलिए खाना पकाने के अपने कौशल पर फिर से ध्यान दे रहे हैं.

आपकी जानकरी के लिए बता दें की इंस्टाग्राम पर विवेक ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें खुद के लिए और उनकी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के लिए खूब सारी सब्जियों के साथ ग्लूटन फ्री हेल्दी पास्ता बनाते देखा गया. इसके साथ ही विवेक ने इस डिश को #पास्ता-ए-हिंद का नाम दिया.

वहीं उनके साझा किए गए इस पोस्ट पर प्रशंसकों के तमाम कमेंट्स आए हैं, जिनमें से किसी ने लिखा है 'शानदार', तो किसी ने लिखा है कि 'यह देखने में काफी स्वादिष्ट लग रहा है.' इसके साथ ही कुछ ने तो उनसे इसकी रेसिपी तक शेयर करने को कहा. अभी हाल ही दिनों में विवेक ने कहा था कि उन्हें हमेशा किसी नए चीज की तलाश रहती है और हेल्दी पकवानों को वह अपने कुछ अलग अंदाज में पकाना पसंद करते हैं.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

भगवान से माफी मांगते हुए सपना चौधरी ने कही यह बात

यह रिश्ता क्या कहलाता है में नहीं आएगा कोई लीप

मनीष पॉल ने राहत कोष में दान किए इतने लाख रूपये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -