विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा अपने लिए आलीशान घर
विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा अपने लिए आलीशान घर
Share:

'द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अपने बयानों को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में बने रहते है। विवेक अग्निहोत्री कश्मीर पंड़ितों के मामलों पर मुखर होकर अपनी राय रखते दिखाई दे रहे है। हालांकि इस बार विवेक अग्निहोत्री अपने किसी विवादित ट्वीट को लेकर नहीं बल्कि मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट खरीदने को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) ने अंधेरी क्षेत्र में एक आलीशान फ्लैट खरीदा है, इसका मूल्य तकरीबन 17.92 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक ने यह फ्लैट एक्स्टसी रियल्टी में खरीद लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विवेक अग्निहोत्री का यह फ्लैट 3,258 स्क्वेयर फीट एरिया में बना है। विवेक और पल्लवी ने इस फ्लैट के लिए तकरीबन1.07 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी अदा की है। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री का अपार्टमेंट 30वीं मंजिल पर है, इसमें 3 कार पार्किंग स्लॉट भी दिए गए हैं। 

देश में उठाया था कश्मीरी पंड़ितों के साथ हुए अत्याचार का मुद्दा: विवेक अग्निहोत्री ने यूं तो अपने करियर में कई मूवीज को डायरेक्ट किया है, लेकिन उन्हें वर्ष  2022 में रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' से बड़ी पहचान हासिल हुई। इस मूवी के माध्यम से विवेक ने कश्मीरी पंड़ितों के साथ हुए अत्याचार और हिंसा को बड़े पर्दे पर इस तरह से पेश किया कि  मूवी देखने वाले की रूह तक कांप उठी, इसके उपरांत देशभर में कश्मीरी पंड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों ने आवाज  भी उठा चुके है।  खबरों का कहना है कि विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' वर्ष 2022 में रिलीज हुई से थी। 15 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 340 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन भी कर लिया था।

यह बनी थी विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की डेब्यू फिल्म: वैसे तो विवेक अग्निहोत्री ने अपने करियर की शुरुआत TV सीरियल्स को डायरेक्ट करने से की थी। फिर बाद में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। वर्ष 2005 में विवेक अग्निहोत्री ने मूवी 'चॉकलेट' के निर्देशिन के माध्यम से मूवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। लेकिन 2022 में आई  मूवी 'द कश्मीर फाइल्स' उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी।

कभी डॉक्टर बनाना चाहते थे आयुष्मान, BTS के नए वीडियो में हुआ खुलासा

'बैन हो आदिपुरुष': सैफ को रावण बना देख भड़के लोग, कहा- 'बनाने से पहले पढ़नी थी रामायण'

मुनव्वर फारुकी ने कहा सोशल मीडिया को अलविदा, वीडियो शेयर कर खुद बताई वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -