साल 2023 में विवाह के हैं 59 शुभ मुहूर्त, जानिए कौन-कौन से
साल 2023 में विवाह के हैं 59 शुभ मुहूर्त, जानिए कौन-कौन से
Share:

हिन्दू विवाह में तारीख तय करते समय विवाह मुहूर्त देखना सबसे अहम होता है और यह विवाह में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि अशुभ विवाह मुहूर्त में किए गए विवाह का अक्सर जोड़े पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शादी विवाह को शुभ मुहूर्त में ही करना शुभ माना जाता है और यह परंपरा हमारे हिंदी रीती रिवाज में बहुत ही शुभ माना गया है। आप सभी जानते ही होंगे विवाह से पहले वर वधु की कुंडलियों को देखा जाता है।

इसी के साथ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल में कुल 4 अबूझ मुहूर्त होते हैं। इनमें आखा तीज, देवउठनी एकादशी, बसंत पंचमी और भड़मी नवमी। इसका मतलब है इन चार मौकों पर मुहूर्त न होते हुए भी शुभ कार्य जैसे विवाह आदि किए जा सकते हैं। हालाँकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह आदि शुभ कार्यों के लिए शुक्र का उदय होना जरूरी है। जी दरअसल साल 2022 में विवाह के मात्र 12 मुहूर्त शेष हैं, जिसमें नवंबर माह में तीन और दिसम्बर माह में 9 शुभ मुहूर्त हैं। अब हम आपको बताते हैं अगले साल यानी साल 2023 में विवाह के कितने शुभ मुहूर्त हैं।

साल 2023 में विवाह के 59 मुहूर्त- जी दरअसल हिन्दी पंचांग के अनुसार साल 2023 में विवाह के कुल 59 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें जनवरी में 9, फरवरी में 13, मई में 14, जून में 11, नवंबर में 5 और दिसंबर में 7 विवाह मुहूर्त हैं।

साल 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त-
जनवरी 2023- 15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31
फरवरी 2023- 6, 7, 8, 9 10, 12, 13, 14, 15, 17, 22 23, 28
मई 2023- 4, 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29, 30
जून 2023- 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26, 27
नवंबर 2023- 23, 24, 27, 28, 29
दिसंबर2023- 5, 6, 7 8, 9, 11, 15

आपको बता दें कि मार्च 2023 में होलाष्टक और अप्रैल में धनु मास लगने से कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इसी के साथ जून माह से चातुर्मास आरंभ हो जाएगा जिसके 4 महीने बाद ही कोई भी विवाह आदि शुभ कार्य आरंभ होगा।

साल 2022 के बचे हुए विवाह मुहूर्त- इसी के साथ साल 2022 के नवंबर महीने में तीन मुहूर्त 26, 27 और 28 नवंबर के हैं और दिसम्बर में 9 मुहूर्त 2, 3, 4, 7, 8, 9, 13, 14 और 15 दिसंबर तक के हैं। इसी के साथ 16 दिसंबर से धनु मास आरंभ होने के कारण विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी।

ये राशियां होती हैं सबसे धनवान, इस उम्र में चमकती है किस्मत

आज है सौभाग्य सुंदरी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

मार्गी होने से पहले इन 4 राशियों का साथ देंगे गुरु, चमक उठेगी किस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -