विश्वनाथन आनंद ने बाढ़ प्रभावित लोगो को अपने घर में पनाह दी
विश्वनाथन आनंद ने बाढ़ प्रभावित लोगो को अपने घर में पनाह दी
Share:

चेन्नई : चेन्नई में बाढ़ से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है, सैकड़ो लोगो की मौत भी हो गई है। और इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए कई महान हस्तियों ने मदद के लिए लाखो की राशि और सहायता प्रदान भी की है। अब मदद के लिए भारतीय मशहूर शतरंज खिलाडी विश्वनाथन आनंद के परिवारवालों ने आसपास की झोपड़ियो में रहने वाले प्रभावित लोगों के लिए अपने घर में रहने के लिए पनाह दी है। यहा तक की बाढ़ प्रभावित लोगो के लिए खाना और कपड़े की भी सुविधाएं दी है।

विश्वनाथन आनंद की पत्नी अरुणा ने कहा की, यह ज्यादा बड़ी बात नहीं और सामान्य चीज है। हम लोगों ने जो किया वह बहुत छोटी चीज है। बहुत लोगो ने हमारे से अधिक सहायता प्रदान की है। उनकी पत्नी ने कहा की 'आसपास की झोपड़ियो में रहने वाले बाढ़ से प्रभावित लोगों को घर में रखा है।

आनंद की पत्नी अरुणा ने कहा, हम लोगों ने उन्हें खाना, ओढ़ने के लिए कंबल और चादर दिए है। इन लोगो में करीब 13-14 लोग और उनमे छोटे बच्चे भी है। उन्होंने कुछ दिनों के लिए अपने घर में रहने का आसरा दिया है। जब पानी का स्तर निचे हो जायेगा तब यह लोग अपने घर वापिस लौट जायेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -