जरूर देंखे काजीरंगा नेशनल पार्क, हमेशा याद रहेगा रोमांचक सफर
जरूर देंखे काजीरंगा नेशनल पार्क, हमेशा याद रहेगा रोमांचक सफर
Share:

काजीरंगा एक नेशनल पार्क है। यह देश के असम प्रदेश के गोलाघाट तथा नागांव शहर में स्थित है। रोमांचक सफर के शौकीन व्यक्तियों के लिए यह स्थान बहुत अच्छा है। काजीरंगा राष्ट्रिय पार्क में आप वन्य जीवों को देख सकते हैं। यहां पर आप दो तीन दिन का टूर प्लान कर सकते हैं। यहां कि यात्रा आपके लिए यादगार रहेगी। काजीरंगा राष्ट्रिय पार्क के अतिरिक्त आसापास घूमने के कई आकर्षक स्थान भी हैं। यहां पर सोनितपुर शहर में गोहपुर लोकप्रिय ऐतिहासिक शहर है। 

वही काजीरंगा पार्क एक सींग वाले गैंडो के लिए लोकप्रिय हैं। यहां पर विश्व के करीब दो तिहाई गैंडो की संख्या है। जिनको देखकर मन रोमांच से भर उठता है। 2015 में की गई गणना के मुताबिक यहां पर 2,401 गैंडे हैं। इसके अतिरिक्त आप यहां पर अन्य जीवों को भी देख सकते हैं। वही काजीरंगा से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर काकोचांग झरना है। इस स्थान पर घूमने के लिए अवश्य जाना चाहिए। यहां की नेचुरल सुंदरता जन्नत का अहसास करवाती है। टूरिस्ट के लिए ये एक अट्रेक्टिव पिकनिक मनाने का स्थान है। 

इसके अतिरिक्त यहां पर गोलाघाट में ही आप नुमालीगढ़ देव पर्वत खंडहर घूमने जा सकते हैं। काजीरंगा में वर्षा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए मानसून के मौसम में अक्सर बाढ़ आ जाती है तो वहीं गर्मियों का मौसम काफी गर्म होता है। ये पार्क वर्ष के कई माहों तक बंद भी रहता है। इसलिए जाने से पहले सुचना ले लें। यहां पर जाने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे उचित रहता है। ये स्थान बेहद ही शानदार है।

अगर देखना चाहते है वास्तुकला के शानदार नमूने, तो जाए यहां

पाकिस्तान में आज भी हैं ये प्राचीन हिंदू मंदिर

गुवाहाटी में प्रवेश करने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एसओपी का करना होगा पालन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -