फण्ड जुटाने के लिए अब ऑनलाइन गेम खेलेंगे यह शतरंज खिलाड़ी
फण्ड जुटाने के लिए अब ऑनलाइन गेम खेलेंगे यह शतरंज खिलाड़ी
Share:

पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और पांच अन्य प्रमुख भारतीय खिलाड़ी कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई के लिए धन जुटाने के लिए 11 अप्रैल को ऑनलाइन शतरंज प्रदर्शनी मुकाबले में भाग लेंगे। भारतीय खिलाड़ी चेस डाट काम पोर्टल के माध्यम से दुनिया भर के खिलाड़ियों से भिड़ेंगे।

आनंद के अलावा भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी विदित एस गुजराती, पी हरिकृष्णा, भास्करन अधिबान (सभी ग्रैंडमास्टर्स) के साथ देश की शीर्ष दो महिला खिलाड़ी कोनेरू हंपी और द्रोणावल्ली हरिका प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इस आयोजन का सीधा प्रसारण चेसडाटकाम/टीवी पर होगा जहां किए गए सभी दान को ‘पीएम केयर्स’ कोष में दिया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधों के कारण आनंद इस समय जर्मनी में हैं।

आनंद के खिलाफ खेल सुनिश्चित करने के लिए कम से कम 150 डॉलर का दान करना होगा। हालांकि खिलाड़ी 25 डॉलर देकर पंजीकरण कराकर छह में से दो भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेल सकते है जिसमें एक आनंद भी हो सकते हैं। आनंद के खिलाफ खेलने के लिए सिर्फ पांच स्थान बचे हुए हैं। इसके अलावा सबसे अधिक दान करने वाले तीन लोगों को आनंद के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।

विश्वनाथन आनंद: कोविड-19 राहत के लिए भारतीय शतरंज समुदाय की कोशिश का समर्थन करें.
 
द्रोणावल्ली हरिका: यह शानदार है कि हम घर से खेल सकते हैं और किसी अच्छे काम के लिए धन इकट्ठा कर सकते हैं.

कोरोना वायरस ने खेल प्रतियोगिताओं की तोड़ी कमर, हो सकता है अरबों का नुकसान

अब शराब कंपनियां बनाएंगी सैनिटाइजर, इस दिग्गज क्रिकेटर ने दिया आईडिया

विराट कोहली ने खोला राज़, बताया क्यों बने वैजिटेरियन ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -