'अगर अवैध मज़ारें नहीं हटाई, तो होगा बड़ा आंदोलन..', यूपी सरकार को VHP का अल्टीमेटम
'अगर अवैध मज़ारें नहीं हटाई, तो होगा बड़ा आंदोलन..', यूपी सरकार को VHP का अल्टीमेटम
Share:

लखनऊ: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगे नोएडा में बड़े स्तर पर बढ़ती अवैध मजारों के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अब मोर्चा खोल दिया है और प्रशासन को चेताते हुए कहा है कि शहर में तेजी से तरह जगह-जगह बन रहीं अवैध मजारों को अगर नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। VHP के मेरठ प्रांत के मंत्री डॉ. राज कमल गुप्ता ने नोएडा प्रशासन से कहा है कि नोएडा में काफी तेजी से  अवैध मज़ारें बनाई जा रही हैं। अगर इन अवैध ढांचों को अविलंब नहीं हटाया गया तो हम राज्यव्यापी आंदोलन के लिए विवश होंगे।

इसके साथ ही डॉ गुप्ता ने ऐसे तत्वों को पुलिस के संरक्षण प्राप्त का होने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इन्हीं मजारों के संबंध में नोएडा प्राधिकरण एवं नोएडा के डीएम को ज्ञापन देकर लौटते समय सेक्टर-39 के थाने के बाहर कुछ लोगों द्वारा विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। जो सादे वेश में थे, जिन्हें पुलिस ने बाद में अपने कर्मचारी बताया, फिर भी विहिप कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की गई, जो बेहद निंदनीय और नोएडा पुलिस प्रशासन की छवि को धूमिल करने वाला है।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि छाती पर रिवॉल्वर तानकर थाने के सामने जान से मारने की धमकी देने वाले पुलिसकर्मी को अविलम्ब अरेस्ट कर कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले मढ़ने वालों के सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी केस वापस लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में कोई ढिलाई बरती गई तो विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्पूर्ण हिन्दू समाज के साथ राज्यव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 

'हम कभी किसी धर्म में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करते', लाउड स्पीकर विवाद पर बोले CM नीतीश

PK की बड़ी भविष्यवाणी- भाजपा को कोई तीसरा या चौथा मोर्चा नहीं हरा सकता, अगर उसे हराना है तो...

'जिनको हिंदी से आपत्ति है, वो देश छोड़कर चले जाएं...', भाषा विवाद पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -