MP: सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने की पार्टी कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने की अपील
MP: सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने की पार्टी कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने की अपील
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में इन दिनों हो रही बारिश ने हाहाकार मचाया हुआ है। इस समय लोगों की जिंदगी में संकट के बदल छाये हुए है। इन सभी के बीच राजनीतिक दलों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। जी दरअसल इन दिनों राज्य में हो रही बारिश सबके लिए मुसीबत का कारण बन चुकी है। यहाँ नदी-नालों के बढ़े जलस्तर के कारण ग्वालियर-चंबल इलाके के कई सौ गांव पानी से घिर गए हैं। केवल यही नहीं बल्कि लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य किये जा रहे हैं। इस समय सरकारी तौर पर भी पीड़ितों की मदद की जा रही है।

इसके लिए राजनीतिक दल भी मदद के लिए सक्रिय हैं। हाल ही में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ग्वालियर एवं चंबल अंचल के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में हर तरह की संभव मदद करने की अपील की। जी दरअसल उन्होंने शासन, प्रशासन के साथ कार्यकर्ताओं को आगे आकर आमजन की मदद करने की बात कही। इसी के साथ विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, 'प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग के श्योपुर, शिवपुरी, गुना भिण्ड जिले में अचानक आयी बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरफ सेनाएं भी स्थिति को नियंत्रण करने में गंभीरता के साथ लगी हुई है। मुख्यमंत्री मंत्रीगण भी सजगता के साथ इसी काम में लगे हैं।'

इसी के साथ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की और कहा, 'संकट की घड़ी में कई लोग प्रभावित हुए हैं। हमारे कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आगे बढ़े। उनके जान, माल के बचाव से लेकर हर प्रकार की मदद के लिए भाजपा के कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित जिलों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।' वहीँ दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों से पीड़ितों की मदद की अपील की है।

पाकिस्तान के NAB ने शाहबाज शरीफ के खिलाफ नए सिरे से जांच को दी मंजूरी

2023 तक भक्तों के लिए खुल जाएगा अयोध्या का राम मंदिर, अब तक मिला 3000 करोड़ का दान

IIT गुवाहाटी और BBCI कैंसर अनुसंधान पर करेंगे सहयोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -