टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमा चुके हैं विशाल मल्होत्रा, अब बहुत कम आते हैं नजर
टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमा चुके हैं विशाल मल्होत्रा, अब बहुत कम आते हैं नजर
Share:

टीवी के कई शोज में दिखाई दे चुके विशाल मल्होत्रा का आज जन्मदिन है। विशाल मल्होत्रा को आप सभी ने कई फिल्मों में भी देखा होगा। विशाल मल्होत्रा को कॉमेडी के लिए भी जाना जाता है। अभिनेता ने अपनी मेहनत और शानदार अभिनय से टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कई शोज को होस्ट भी किया है। विशाल मल्होत्रा जब 15 साल के थे तब उन्होंने 'डिज्नी ऑवर' जैसे शो को होस्ट कर लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।

 

विशाल को इस शो के बाद कई शो को होस्ट करने का मौका मिला। इस लिस्ट में इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा, परफेक्ट ब्राइड, इंडियाज बेस्ट साइन स्टार की खोज आदि जैसे कई मशहूर शोज शामिल हैं। इन शो के अलावा विशाल ने अभिनय भी किया। उन्हें आपने रिश्ते: द लव स्टोरीज, शरारत, विक्की एंड वेताल, धूम मचाओ धूम, कुछ तो लोग कहेगे, चन्द्रगुप्त मौर्य, बेहद 2 जैसे शोज में अभिनय करते हुए देखा होगा। वैसे विशाल ने छोटे पर्दे पर ही नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी है।

उन्होंने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्क-विश्क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उसके बाद वह काल, डोर, सलाम ए इश्क, नकाब, जन्नत, किस्मत कनेक्शन, एक विवाह ऐसा भी, अनजाना अनजानी, तलाश, हैप्पी न्यू ईयर, तू ही मेरा संडे जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आए। निजी जीवन के बारे में बात करें तो विशाल मल्होत्रा ने राशि चोपड़ा से साल 2010 में शादी की है। अब उनकी एक बेटी है जिसका नाम वेदु है। वहीँ अब विशाल फिल्मों और टीवी शोज में बहुत कम नजर आते हैं।

करीना कपूर की प्रेग्नेंसी बुक पर छिड़ी जंग, उठी बाइबिल शब्द हटाने की मांग

Pegasus कांड: 'राहुल गांधी की भी हुई जासूसी..', विपक्ष बोला- मामले की JPC जांच कराई जाए

भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस अब हमें पचा नहीं पा रही है...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -