वो समय जब चली गई थी इस मशहूर सिंगर की आवाज, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
वो समय जब चली गई थी इस मशहूर सिंगर की आवाज, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Share:

बॉलीवुड के मशहूर गायक विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) संगीत की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। विशाल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। विशाल ददलानी ने कई फिल्मों में म्यूजिक देने के साथ कई सांग्स में भी अपनी आवाज दी है। विशाल कई रियलिटी शोज में बतौर जज भी दिखाई दे चुके हैं। 1999 में आई फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से विशाल ददलानी ने अपने करियर का आरम्भ किया था। विशाल की आवाज के लोग कायल हैं, मगर एक वक़्त ऐसा आया था जब विशाल की आवाज ने उनका साथ देना छोड़ दिया था। विशाल डर गए थे कि अब उनका करियर समाप्त हैे।

जी हां, विशाल ददलानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो एक गाना गाते दिखाई दिए। इस वीडियो के साथ विशाल ने लिखा था कि, 'मैंने अगस्त 2019 में स्मोकिंग करना छोड़ दिया। 9 वर्षों से मैं एक दिन में 40 सिगरेट पी रहा था। मेरी आवाज बहुत बिगड़ हो गई थी। म्यूजिक रिकॉर्डिंग तथा कई कॉन्सर्ट में मुझे बहुत बुरा-भला सुनने को मिला था। मेरी आवाज पूरी तरह से खराब हो गई थी। मैंने कभी आपको ये बताया नहीं कि मैंने इसके चलते कितना संघर्ष किया है। सॉफ्ट गाना मैं गा ही नहीं पाता था। स्मोकिंग छोड़ने के बाद अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं। मेरी आवाज अब ठीक हो गई है।' 
 
वही जब विशाल ददलानी ने ये वीडियो साझा किया था तथा उन्होंने कहा कि उन्होंने सिगरेट जैसी बुरी लत को छोड़ दिया है तो ये जानकर उनके प्रशंसक बहुत खुश हुए। सोशल मीडिया पर विशाल के प्रशंसकों ने उनके इस जज्बे की बहुत प्रशंसा की। आपको बता दें विशाल को साल 2003 में आई फिल्म 'झंकार बीट्स' से बहुत पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने 'तू आशिकी है' गाना गाया था। 

बहुत कीमती हैं शाहरुख के सिल्वर स्नीकर्स, जानकर रह जाएंगे हैरान

'कोई विश मांगों माई लव', बर्थडे पर केक खिलाते हुए अर्जुन से बोलीं मलाइका

VIDEO: हैदराबाद में भीड़ से घिरे विद्युत जामवाल, एक्टर ने कही दिल छू लेने वाली बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -