सना मकबूल को डेट कर रहे हैं विशाल आदित्य सिंह!, शादी के सवाल पर बोले- 'निकाह होगा'
सना मकबूल को डेट कर रहे हैं विशाल आदित्य सिंह!, शादी के सवाल पर बोले- 'निकाह होगा'
Share:

खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ चुके विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल इन दिनों सबसे अधिक चर्चाओं में है। जी दरअसल इन दोनों की डेटिंग की खबरें इस समय जोरों पर हैं। केवल यही नहीं बल्कि शो के दौरान भी कंटेस्टेंट्स ने कई मौकों पर सना और विशाल को एक दूसरे के नाम से छेड़ा हैं। वैसे इन सभी के बीच हाल ही में दोनों को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। जी दरअसल बीते दिनों ही सना और विशाल डिनर पर नजर आए और इस दौरान दोनों को एक साथ देखकर दोनों की डेटिंग की खबरें फैंस को सच लगने लगी हैं। अब उस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जब विशाल से पैपराजी ने पूछा कि 'वो शादी कब कर रहे हैं?'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meenu (@monika_khosla0786)

इसपर एक्टर ने कहा, "शादी थोड़ी ही होगी, निकाह होगा। लड़की तो देखो पागल हो क्या।" आप सभी को बता दें कि सना मकबूल मुस्लिम हैं और जब विशाल ने यह जवाब दिया कि वह निकाह करेंगे तो अब दोनों के डेटिंग की खबरें सच लगने लगी हैं। अब फैंस का मानना है कि विशाल की निकाह वाली बात सना की ओर इशारा कर रही है।

वैसे हम आपको बता दें कि विशाल खतरों के खिलाड़ी 11 की कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी को मम्मी बुलाते हैं। कुछ समय पहले ही श्वेता तिवारी से जब पैपराजी ने विशाल और सना के रिलेशनशिप के बारे में सवाल पूछे तो उन्होंने कहा, "क्या कहूं उसे लड़की मिल गई तो मिल गई। आज के बच्चे मां-बाप से पूछकर कुछ नहीं करते।" वैसे शो के दौरान श्वेता सना को अपनी बहू बताती रही थीं।

आतंकियों ने काबुल एयरपोर्ट के पास फिर दागे रॉकेट, धुआं-धुआं हो गया पूरा इलाका

BB OTT: दिव्या से नाराज हुईं अर्शी खान, कहा- 'कोई चैनल नहीं देगा काम'

Tokyo Paralympics: भारत को दो और पदक।। भालाफेंक में देवेंद्र को सिल्वर तो सुन्दर को ब्रोंज मेडल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -