विरूष्का ने किया फ्रंट लाइन वर्कर्स को सलाम
विरूष्का ने किया फ्रंट लाइन वर्कर्स को सलाम
Share:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों भारत की मदद में लगे हैं। हम सभी जानते हैं इस समय भारत बुरे दौर से गुजर रहा है। इस बीच अनुष्का और विराट फंड जुटाने में लगे हुए हैं। अब हाल ही में दोनों ने फ्रंट लाइन वर्कर को दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी "जान जोखिम में डालने" के लिए सलाम किया है। विराट औऱ अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर फ्रंट लाइन वर्कर के द्वारा किए जाने वाले मदद के लिए धन्यवाद दिया।

आप देख सकते हैं विराट कोहली ने एक ट्वीट कर लिखा है, ''जिन्होंने इन मुश्किल समय में एक दूसरे की मदद की, "सभी हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं है लेकिन उनके मैं प्रति आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी"। वहीं इसके अलावा विराट कोहली ने उन लोगों को भी धन्यवाद कहा है जिन्होंने कोरोना की लड़ाई में फंड जुटाने में अपनी ओर से मदद की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ''भारत आप जैसे नायकों का आभारी है, जय हिंद।" उनके अलावा अनुष्का ने भी अपनी ओर से ट्वीट में सभी के प्रति आभार जताया है।

एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा है, ''हम अपने सभी हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन श्रमिकों को एक बड़ा धन्यवाद कहना चाहते हैं, उनका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है, आप राष्ट्र के लिए अपना जीवन जोखिम में डालना जारी रखते हैं, और इसके लिए, हम आपके प्रति सदा आभारी हैं, आप राष्ट्र के लिए असली नायक हैं।" वैसे आप सभी जानते ही होंगे विराट और अनुष्का कोरोना के खिलाफ देश की जंग में अपनी ओर से मदद करने के लिए धन जुटा रहे हैं, ऐसे में उनके अभियान के तहत अबतक 3।6 करोड़ रूपये जमा हो चुके।

जेल से निकलते ही 'गायब' हुई लालू की बीमारी, कुछ ही देर में करेंगे सियासी बैठक

जल्द ही भारत में लॉन्च होगा SONY का यह नया स्मार्टफोन, जानिए क्या है फीचर्स

कोरोना काल में जुटेंगे किसान, पंजाब से हज़ारों किसानों का जत्था पहुंचेगा दिल्ली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -