अमेरिका के वर्जीनिया में बंदूकधारी ने की अंधाधुंध फायरिंग, कई मरे
अमेरिका के वर्जीनिया में बंदूकधारी ने की अंधाधुंध फायरिंग, कई मरे
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका के वर्जीनिया बीच शहर में शुक्रवार शाम एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना नगरपालिक के कार्यालय में हुई। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच जख्मी हैं। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी में हमलावर को मार गिराया। बताया जा रहा है कि वह शहर के एक सरकारी दफ्तर में नौकरी करता था। गन वायलेंस को लेकर काम कर रही वॉशिंगटन की संस्था के मुताबिक, अमेरिका में इस साल मास शूटिंग की 150 घटनाएं हो चुकी हैं।

वॉर्नर खेलेंगे या नहीं, कोच ने दिया ऐसा बयान

इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्जीनिया के पुलिस चीफ जेम्स सर्वेरा ने बताया कि हमलावर स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे नगरपालिका दफ्तर में घुसा और अचानक उसने कर्मचारियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फिलहाल, घटना के पीछे का मकसद साफ नहीं हो पाया है। एफबीआई के अधिकारी भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

अमेरिका ने भारत को चेताया, अगर रूस से ‘एस-400’ ख़रीदा तो हो सकता है नुकसान...

लगातार चलती रही गोलियां 

इसी के साथ गोलीबारी की चश्मदीद कर्मचारी ने बताया कि जैसे ही दफ्तर में फायरिंग शुरू हुई। मैं 20 साथियों के साथ मेज के नीचे छिप गई। हमने तुरंत इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया, पुलिस के आने तक कई बार गोलियां चलने की आवाज सुनाई देती रही। वर्जीनिया बीच के मेयर ने बताया कि यह शहर के इतिहास का सबसे विनाशकारी दिन है। घटना में जो लोग मारे गए या जख्मी हुए वे सभी हमारे दोस्त और सह-कर्मचारी हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी शूटिंग की घटना पर नजर रख रहे हैं।

इंग्लैंड की महारानी से कुछ ऐसे कपड़े पहन मिलें पाकिस्तानी कप्तान, जमकर उड़ी खिल्ली

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज, निकल जाती है लोगों की चीख

वर्ल्डकप 2019 : मैदान में नजर आया स्पाइडरमेन, बेन स्टोक्स ने पकड़ा अद्भुत कैच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -