अंतिम यात्रा के दौरान मिल्खा सिंह ने हाथों में थामी थी पत्नी की फोटो, देख हर व्यक्ति हुआ इमोशनल
अंतिम यात्रा के दौरान मिल्खा सिंह ने हाथों में थामी थी पत्नी की फोटो, देख हर व्यक्ति हुआ इमोशनल
Share:

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन बीते शुक्रवार की रात हो गया। वही उसके बाद बीते शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। आपको बता दें कि मिल्खा सिंह के निधन के बाद कई लोगों ने दुःख जताया। इस लिस्ट में सेलेब्स, राजनेता और खेल जगत शामिल रहा। आप सभी को बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दूसरे दिन फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के सम्मान में बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरी। आपको याद ही होगा कि मिल्खा सिंह का निधन उनके पत्नी के निधन के पांच दिन बाद हुआ।

ऐसे में मिल्खा सिंह ने ब्लेजर और लाल पगड़ी के साथ अपनी सिग्नेचर स्टाइल में जिंदगी की आखिरी रेस पूरी की। इस दौरान उनकी गोद में पत्नी निर्मल कौर की तस्वीर थी। जी हाँ, और उनकी अंतिम विदाई के इस दृश्य को देखने के बाद हर कोई भावुक हो गया। अपने जीवन के अंतिम सफर पर भी मिल्खा सिंह के साथ उनकी पत्नी निर्मल कौर नजर आईं और इस दृश्य को देख भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाह भी भावुक दिखे। हाल ही में उन्होंने मिल्खा सिंह की तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर के साथ उन्होंने कहा कि, ''पत्नी की मृत्यु के 5 दिन बाद मिल्खा सिंह जी का निधन हो गया।'' आप देख सकते हैं अपने ट्वीट में वह लिखते हैं- ''उनकी अंतिम यात्रा के दौरान उनकी पत्नी की फोटो उनके हाथों में है। वह अपनी प्यारी निर्मल कौर जी के साथ रहने के लिए जा रहे हैं। आने वाले कई सालों में फ्लाइंग सिख इस जिंदगी का जश्न मनाया जाएगा।''

आपको बता दें कि निर्मल कौर भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की खिलाड़ी थीं। साल 1962 में मिल्खा सिंह और निर्मल कौर की शादी हुई थी। दोनों की तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा जीव मिल्खा सिंह एक मशहूर गोल्फ खिलाड़ी हैं।

बिहार: अवैध संबंध के चक्कर में माँ ने ले ली 10 वर्षीय मासूम की जान

आज है श्री गंगा दशहरा पर्व, जानिए पंचांग

गाजियाबाद हमले के मामले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -