वीरभद्र सिंह ने की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल से भेंट

शिमला। प्रदेश में सरकार और संगठन के मध्य जमकर विवाद हो रहा था। दरअसल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में भेंट की। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के आने वाले चुनावी वर्ष की तैयारियों और आगामी चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांगड़ा आने का निमंत्रण दिया। लगभग एक घंटे तक मंत्रणा चली। इस दौरान संगठन की कारगुजारियों पर भी चर्चा हुई।

दोनों नेताओं ने कांग्रेस की संभावनाओं को तलाशा। दरअसल 25 दिसंबर को कांगड़ा में महारैली का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की। ऐसे में दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली को लेकर चर्चा की। दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा किए जाने वाले आगामी प्रचार अभियान और राज्य के विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।मुख्यमंत्री आज शिमला वापस पहुंचेंगे।

राहुल ने साफ कहा-मैं नहीं आउंगा

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -