विराट-अनुष्का ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टॉप 25 ग्लोबल इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट में बनाई जगह
विराट-अनुष्का ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टॉप 25 ग्लोबल इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट में बनाई जगह
Share:

बॉलीवुड तथा स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय तथा क्यूट जोड़ियों में से एक विराट कोहली तथा अनुष्का शर्मा सभी के पसंदीदा हैं। ताजा खबरों की मानें तो यह केवल हम नहीं बोल रहे हैं बल्कि पूरी दुनिया के लोग ये मानते हैं। दरअसल, Top 25 Global Instagram Influencers की सूचि सामने आ चुकी है तथा अनुष्का एवं विराट दोनों ने इस सूचि में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।  

वही इस सूचि को ग्लोबल डेटा कलेक्शन तथा एनालिसिस करने वाले प्लेटफॉर्म Hype Auditor ने जारी किया है। दुनियाभर के व्यक्तियों को प्रभावित करने वाले स्टार्स की इस सूचि में विराट कोहली 11वें नंबर पर हैं। इसी के साथ वह इस सूचि में सबसे अधिक रैंक करने वाले भारतीय बन गए हैं। वहीं अनुष्का शर्मा इस सूचि में 24वें नंबर पर हैं। इस सूचि के लिए 1000 स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को उनके दर्शकों की क्वालिटी तथा ऑथेंटिक इंगेजमेंट को रैंक किया गया था। 

वही इसमें देखा गया क‍ि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सहायता से ये स्टार्स जागरूकता फैलाने, सशक्तिकरण करने, अपनी बातों से प्रेरित करने में यह सेलिब्रिटी कितने समर्थ हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी प्रेजेंस तथा शक्ति कैसी और कितनी है। आपको बता दें कि इस सूचि में शीर्ष पर पुर्तगाल के फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टिआनो रोनाल्डो हैं। विराट कोहली, 11वें स्थान पर, पीएम नरेंद्र मोदी 17वें स्थान पर अनुष्का शर्मा 24वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर कटरीना कैफ तथा दीपिका पादुकोण ने Top 50 Global Instagram Influencers की सूचि में जगह बनाई है। इस सूचि में कटरीना, 43वें तथा दीपिका 47वें स्थान पर हैं। 

सलमान खान की फिल्म अंतिम से इस अभिनेत्री ने ली अविका गौर की जगह

कनिका कपूर का छलका दर्द, कोरोना को लेकर शेयर किया अनुभव

करोड़ों की सम्पति की मालकिन रह चुकी है ये 5 एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -