अनुष्का की तस्वीर देख विराट कोहली ने पूछा- 'किसने ली', अदाकारा ने दिया ये जवाब
अनुष्का की तस्वीर देख विराट कोहली ने पूछा- 'किसने ली', अदाकारा ने दिया ये जवाब
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली संग अधिक से आशिक समय बिताती हैं। वैसे ये दोनों सबसे पॉपुलर और फेवरट कपल्स में से एक हैं। इन दोनों को अक्सर एक दूजे के साथ एन्जॉय करते हुए देखा जाता है और दोनों एक दूसरे से बेपनाह प्यार करते हैं। इस बात का सबूत भी दोनों आए दिन देते रहते हैं। वैसे यह कपल इन दिनों अपनी बेटी के साथ यूके में समय बिता रहा है। वहां से अनुष्का और विराट लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में भी अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

आप देख सकते हैं अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी कुछ स्टनिंग तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं। इस फोटो में अनुष्का रोड पर चलती हुई नजर आ रही हैं और उनके चारों तरफ खूबसूरत ग्रीनरी है। इन नई फोटोज में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कैमरे में पोज देते हुए मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इन फोटोज को देख अनुष्का के पति यानि विराट कोहली ने एक सवाल कर डाला है। जी दरअसल विराट ने अनुष्का की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये तस्वीरें किसने ली हैं?' इसपर रिएक्शन देते हुए अनुष्का ने विराट कोहली को ही टैग किया है और लिखा है, "एक बहुत अच्छे फैन ने।"

अब दोनों का यह प्यार देखकर फैंस दोनों को क्यूट कपल कह रहे हैं। वैसे फिलहाल अनुष्का शर्मा के कैप्शन से साफ जाहिर हो रहा है कि विराट अनुष्का शर्मा के बड़े फैन हैं। इस बात का खुलासा विराट कई इंटरव्यूज में भी कर चुके हैं। वैसे इससे पहले अनुष्का ने अपने ट्रिप से एक ग्रुप फोटो भी शेयर की थी, जिसमें केएल राहुल और अथिया शेट्टी भी नजर आए थे। उस फोटो के साथ अनुष्का ने कैप्शन लिखा था, "दूर 'हम' साथ-साथ हैं।" उस फोटो के आने के बाद अनुष्का के फैंस ने उनकी खूब तारीफ की थी।

इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट कर बोलीं शिल्पा शेट्टी- 'मैं प्रोफेशनल महिला हूं, कोई आरोप ना लगाए जाएं...'

दिल्ली के कारोबारी से 32 लाख रुपये ठगने वाला बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर हुआ गिरफ्तार

'छठा निकाह करने जा रहे पूर्व मंत्री बशीर, मुझे तीन तलाक देकर घर से निकाला'- तीसरी पत्नी का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -