विराट ने पत्नी अनुष्का और बेटी की तस्वीर शेयर कर दी महिला दिवस की शुभकामनाएं
विराट ने पत्नी अनुष्का और बेटी की तस्वीर शेयर कर दी महिला दिवस की शुभकामनाएं
Share:

आज महिला दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास लोग तक सभी इस दिन को मना रहे हैं। अब इस दिन की बधाइयां देने के लिए सेलेब्स भी स्पेशल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी के साथ उनकी एक बहुत ही प्यारी फोटो सामने आई है। जी दरअसल इस फोटो को अनुष्का के पति क्रिकेटर विराट कोहली ने शेयर की है। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने पत्नी और बेटी को महिला दिवस की शुभकामाएं दी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat।kohli)

आप देख सकते हैं विराट ने अपनी बेटी और पत्नी की फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'बच्चे को जन्म देते देखना आसान बात नहीं है। ये किसी के लिए अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। जब आप इसे देखते हैं तो आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं और आप ये समझ पाते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं। मेरी ज़िंदगी की सबसे मज़बूत और सॉफ्ट दिल वाली महिला को महिला दिवस की शुभकामनाएं। साथ ही उसे भी बधाई जो अपनी मां की तरह ही बनने वाली है। और दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी एक महिला दिवस मुबारक हो।''

वैसे इस तस्वीर में अनुष्का और उनकी बेटी बड़े ही प्यारे नजर आ रहे हैं। आप सभी को बता दें कि अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया हैं, हालाँकि अब तक उनकी बेटी का चेहरा कोई नहीं देख पाया है। फिलहाल विराट कोहली का ये खास पोस्ट तेजी से चर्चा का विषय बन चुका है और इसे सभी बहुत प्यार दे रहे हैं।

शहनाज ने सिद्धार्थ को बताया कम्पलीट पैकेज, कहा- 'इसलिए लड़कियां उस पर फ़िदा हो जाती है'

पहली शादी को लेकर काम्या पंजाबी ने किये चौकाने वाले खुलासे

बंगाल में नहीं थम रही सियासी हिंसा, अब भाजपा नेता को मारी गई गोली, TMC पर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -