कोविड से जंग लड़ने के लिए विरूष्का ने शुरू किया कैंपेन
कोविड से जंग लड़ने के लिए विरूष्का ने शुरू किया कैंपेन
Share:

इस समय देशभर में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। हर दिन कोरोना महामारी की वजह से लोगों की जान जा रही है। अब इस बीच कई सेलेब्स लोगों की मदद कर रहे हैं। इसी लिस्ट में शामिल हुए हैं अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली। दोनों ने लोगों के लिए फंड जुटाने के लिए एक कैपेंन शुरू किया है। इसके जरिए दोनों लोगों की मदद करेंगे। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

आप देख सकते हैं अनुष्का ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- ''जैसे कि हमारा देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है और हमारे हेल्थकेयर सिस्टम को कई चैलेंजिस का सामना करना पड़ रहा है। अपने लोगों को दुखी देख मेरा दिल टूट जाता है। तो मैंने और विराट ने एक कैंपेन शुरू किया है जो कोविड-19 से जंग के लिए फंड जुटाने में मदद करेगा। हम साथ में इस महामारी से बाहर आ जाएंगे। प्लीज आगे बढ़कर भारत और भारतीयों को सपोर्ट करें। आपका योगदान इस मुश्किल समय में लोगों की जान बचाने में मदद करेगा।''

वैसे बीते दिनों ही अनुष्का ने अपने बर्थडे के दिन सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सभी को शुक्रिया कहा था। उस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि ''इस दर्द भरे समय में मुझे अपना बर्थडे मनाना सही नहीं लगा। आपके मैसेज के लिए शुक्रिया। इस वीडियो में अनुष्का ने कहा था कि मेरे पास आप सभी के लिए एक खास मैसेज है। इस मुश्किल समय में हम सभी को साथ होकर देश का साथ देना हो। जल्द ही मैं और विराट साथ आकर देश को सपोर्ट करने के लिए कुछ लेकर आ रहे हैं। हम जल्द ही आपके साथ इसकी डिटेल्स शेयर करेंगे। जिससे की आप भी इस छोटी सी शुरुआत का हिस्सा बन सकें।'' काम के बारे में बात करें तो इन दिनों अनुष्का अभिनय छोड़ अपने प्रोडक्शन हाउस पर फोकस कर रही हैं।

नहीं रहे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एम वाई इकबाल, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नहर के पानी में बह रही थी रेमडेसिविर की 600 से अधिक वाइल्स, इस तरह हुई बरामद

बजाज फिनसर्व ने धोखाधड़ी के जोखिमों को लेकर शुरू किया जन जागरूकता अभियान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -