सलमान, शाहरुख़ को छोड़ विराट निकले आगे
सलमान, शाहरुख़ को छोड़ विराट निकले आगे
Share:

नई दिल्ली: फेसबुक ने एक नई जानकारी दी है, जिसके मुताबिक विस्फोटक बल्लेबाज़ और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने फेसबुक पर कई बड़ी हस्तियों को पछाड़कर अपने फॉलोवर्स की संख्या में इजाफा कर लिया है, अब उनसे आगे सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं. माना जा रहा है की कप्तान बनने के बाद से उनके प्रशंसकों में और बढ़ोतरी हुई है, जिस कारण उनके फॉलोवर्स भी बढे हैं, विराट ने सलमान खान, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए यह दूसरा स्थान हासिल किया है. यहाँ तक कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी उनसे फॉलोवर्स के मामले में  7.1 मिलियन फॉलोवर्स पीछे हैं.
देखिये फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीय:-
नरेन्द्र मोदी - 4,22,90,529 

विराट कोहली - 3,57,34,461 

सलमान खान - 3,51,24,086 

दीपिका पादुकोण - 3,40,49,783 

प्रियंका चोपड़ा - 3,17,56,266 

यो यो हनी सिंह - 3,04,83,399 

इंडियन क्रिकेट टीम - 28,66,5667 

सचिन तेंदुलकर - 28,53,8885 

लाफिंग कलर्स  - 28,42,4734 

श्रेया घोषाल - 28,30,0686 

गौरतलब है कि, विराट की अगुवाई में टीम ने ऑस्ट्रेलिया , इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ सीरीज जीती है, जिसका बहुत कुछ श्रेय कप्तान कोहली को भी जाता है और ख़ास बात तो यह है कि अनुष्का से शादी के बाद तो विराट और चमकने लगे हैं. 

श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद

एक और बड़ी हस्ती का ट्विटर अकाउंट हैक

ब्रेकिंग न्यूज़ : श्रीनगर में हॉस्पिटल पर आतंकी हमला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -