बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आए तैमूर, वीडियो हो रहा वायरल
बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आए तैमूर, वीडियो हो रहा वायरल
Share:

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आजकल अपनी नयी फिल्मों के शूट में व्यस्त हैं। जी दरअसल इस समय वह धर्मशाला में हैं और अपनी आने वाली फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। वैसे सैफ अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनके बेटे तैमूर अली खान भी हैं और पत्नी करीना कपूर खान भी हैं। सभी इस समय धर्मशाला में ही वक्त बिता रहे हैं। बीते सोमवार को तीनों का एक बहुत खूबसूरत वीडियो सामने आया जिसमें तैमूर एक दोस्त के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में सैफ, करीना और तैमूर एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं और उनके केक के सामने वो दोस्त खड़ा नजर आ रहा है जिसका बर्थडे है। आप देख सकते हैं वीडियो में सैफ के दोस्त केक काट रहे हैं और तैमूर पूरे उत्साह के साथ जन्मदिन वाला गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सैफ और करीना भी गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है सबसे ज्यादा एक्साइटेड अगर कोई है तो वह है तैमूर। जी दरअसल इस वीडियो में तैमूर को आवाज ऊंची करते देख पापा सैफ अली खान उन्हें समझाते हैं कि शांत हो जाओ और अच्छी तरह गाओ।

यह सुनने के बाद तैमूर अपनी आवाज नीची कर लेते हैं और धीरे धीरे गाते हैं। इस वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है और इस वीडियो को फैन पेजों पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को जो देख रहा है तैमूर की तारीफ़ किये बिना नहीं रह पा रहा है। वैसे आप जानते ही होंगे कि इस साल दिवाली भी करीना-सैफ और तैमूर ने धर्मशाला में ही मनाई। वहीं तीनों बाहर पहाड़ों वाली किसी जगह पर सुबह की खुली धूप में घूमते हुए भी नजर आ चुके हैं।

यूपी पुलिस का सिपाही ही कर रहा था गौवंश की तस्करी, साथी संग हुआ गिरफ्तार

केंद्री गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

केरल के इस शख्स ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा मार्कर पेन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -