प्रिंस नरूला ने किया युविका संग प्रैंक, पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन
प्रिंस नरूला ने किया युविका संग प्रैंक, पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन
Share:

टीवी का जाना माना शो 'बिग बॉस सीजन नौ' के विजेता प्रिंस नरूला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही इस वीडियो में प्रिंस के साथ उनकी पत्नी युविका चौधरी नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो में दिखाया गया है कि अभिनेता प्रिंस युविका के साथ ऐसा मजाक कर देते हैं जो बाद में उन्हें ही भारी पड़ जाता है। इसके साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इसे बार बार देख रहे हैं।  इस वीडियो में आप देखेंगे कि प्रिंस अपने प्रशंसकों से कह रहे हैं कि वो एक खेल युविका के साथ खेलने जा रहे हैं।

 उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि मैं उनके साथ प्रैंक करने जा रहा हूं। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि प्रिंस युविका को बुलाते हैं और जमीन पर बैठाते हैं। इसके बाद वो पानी भरा गिलास उठाते हैं और थोड़ा पानी जमीन पर गिरा देते हैं। इसके बाद वो युविका से कहते हैं कि 'मैं इस टिशू (जो उन्होंने मुंह में दबाया हुआ है) को पानी में डुबाने की कोशिश करूंगा। आपको मुझे ऐसा करने से प्लेट के जरिए रोकना है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  युविका पहले तो उनकी बात पर यकीन नहीं करतीं, बाद में मान जाती हैं। वहीं  युविका प्रिंस के कहे अनुसार ठीक वैसा ही कर देती हैं। इसके बाद प्रिंस युविका के पैर पकड़कर उन्हें पानी में खींच लेते हैं। प्रिंस का ये मजाक युविका को पसंद नहीं आता और वो उन्हें पैर मार देती हैं। प्रिंस और युविका की शादी 12 अक्टूबर 2018 को हुई थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on

40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए रामायण के भरत

TRP में दूरदर्शन नंबर 1 चैनल

रामायण का पहला एपिसोड 2 हफ्ते में हुआ था तैयार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -