सोशल मीडिया पर छाया दादी-पोते का ये वीडियो, दादी बोली- 'जो लड़कियां तुझपर मरती हैं वो पागल हैं'
सोशल मीडिया पर छाया दादी-पोते का ये वीडियो, दादी बोली- 'जो लड़कियां तुझपर मरती हैं वो पागल हैं'
Share:

सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो वायरल हो जाते हैं। कभी कभी कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हंसा-हंसा कर पागल कर देते हैं तो कभी-कभी कुछ वीडियो ऐसे होते हैं कि देखकर दिमाग खराब हो जाता है। अब इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हमें यकीन है इसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी। वैसे तो आप सभी ने हर घर में देखा होगा कि बुजुर्ग सदस्य और घर में मौजूद बच्चों की मीठी नोकझोक होती रहती है। आज के समय में ये नोकझोक हर घर की कहानी है। इन्हे देखकर कई बार हैरानी होती है तो वहीं कई बार यह मजाकिया होते हैं।

अब इन दिनों जो वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है वह इसी नोकझोंक का है। इस वीडियो में एक पोता वीडियो कैमरा ऑन करके अपनी दादी के साथ मस्ती-मजाक कर रहा है। अब इसे सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में घर में आराम से बैठी दादी से पोता कहता है कि ''मुझे क्यों घूर रही हो आप?'' इस पर दादी जवाब में कहती हैं कि, ''क्योंकि मेरा बच्चा सुंदर लग रहा है।'' यह सुनकर पोता मजाक में कहता है कि, ''सुंदर नहीं स्मार्ट बोलते हैं।''

यह जवाब सुनकर दादी कहती हैं, ''मेरे मां-बाप ने मुझे अंग्रेजी नहीं सिखाई, जो मैं बोल पाऊं। मैं गांव की हूं।'' उसके बाद पोते ने कहा कि, ''स्मार्ट हूं तभी मुझपर बहुत लड़कियां मरती हैं।'' यह सुनकर दादी जवाब देती हैं, 'जो लड़कियां तुझपर मरती हैं वो पागल हैं।' यह वीडियो महज कुछ ही सेकंड का है लेकिन सभी को पसंद आ रहा है। इसे देखकर एक यूजर ने कहा कि यह वाकई मजेदार है वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद मुझे अपनी दादी की याद आ गई।

शनि जयंती: शनिदेव पर क्यों चढ़ाया जाता है तेल, जानिए पौराणिक कथा

MP: रेत माफिया पर कार्रवाई करने का नतीजा, वन विभाग की टीम पर दो महीने में 8 बार हमला

एक दिन में कोरोना से 6138 मौतें ? मृतकों के आंकड़ों में कैसे आया इतना बड़ा उछाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -