समंदर में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, शेयर किया वीडियो
समंदर में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, शेयर किया वीडियो
Share:

दुनियाभर से कई बार हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती है। अब हाल ही में एक खबर आई है जो चौकाने वाली है। जी दरअसल एक महिला ने समुंदर की लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया। इस समय पूरे सोशल मीडिया पर इसी महिले के चर्चे हैं। वहीँ महिला ने अपने डिलीवरी का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए। महिला ने अपनी डिलीवरी को 'Free Birth' नाम दिया है। मिली जानकारी के तहत 37 साल की इस महिला का नाम जोसी (Josy Peukert) है और वो Nicaragua की रहने वाली हैं। जी हाँ और उन्होंने प्रशांत महासागर में पानी लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया। जोसी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो फरवरी में अपलोड किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर अब ये तेजी से वायरल हो रहा है।

जोसी पहले से 4 बच्चों की मां हैं। आप सभी को बता दें कि वीडियो में जोसी अपने 42 साल के पति Benni Cornelius के साथ नजर आ रही हैं। जी हाँ और डिलीवरी में जोसी के पति ने मदद की थी। उन्होंने तौलिये, गर्भनाल को रखने के लिए बाउल जैसी आम चीजों का ही इस्तेमाल किया था। डिलीवरी में कोई आधुनिक उपकरण या तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के दौरान जोसी ने तथाकथित 'Free Birth' के लिए बिना चिकित्सकीय सहायता के अपने बच्चे को जन्म दिया। जी हाँ और वीडियो में डिलीवरी के समय जोसी को दर्द से कराहते हुए लहरों के बीच देखा जा सकता है। इस बारे में जोसी का कहना है कि जो लहरें उसकी पीठ पर टकरा रही थीं, वो उसे प्रसव के दौरान सहज फ़ील करवा रही थीं।

आगे उन्होंने कहा कि मैं यह दिखाना चाहती थी कि बिना Medical Intervention के भी महिला का शरीर बच्चे पैदा करने में सक्षम है। वो इस डिलिवरी को पूरी तरह नेचुरल और फ्री बनाना चाहती थीं। वहीँ खबरों के मुताबिक जोसी द्वारा की गई डिलीवरी की यह प्रक्रिया विवादों से भरी हुई है। साल 2018 में जब कैलिफोर्निया की एक महिला ने इस तकनीक से बच्चा पैदा करने की कोशिश की थी, तो वो मृत पैदा हुआ था। वहीँ एक्सपर्ट भी ऐसी प्रक्रिया फॉलो करने के लिए मना करते हैं।

प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रहीं सोनम कपूर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते आईं नजर

MP में जन्मा एलियन जैसा दिखने वाला बच्चा, डॉक्टर्स ने बताई चौकाने वाली वजह

चलती ट्रेन के आगे पटरी पर भागने लगे बच्चे, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -